संकुल प्राचार्य पंचपारा, सी ए सी एवं शाला के शिक्षकों ने किये पुरस्कृत
पुसौर :- युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, महान विभूतियों, और धर्म-कर्म के वैज्ञानिक आधार से परिचित कराने अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार या विद्या भारती द्वारा संचालित परीक्षा का आयोजन विकास खंड पुसौर मे आयोजित किया गया।जिसका उद्देश्य छात्रों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, इतिहास और आध्यात्मिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उक्त परीक्षा मे शासकीय माध्यमिक शाला पंचपारा से विश्वनाथ पाव जिला स्तर मे तृतीय एवं विकास खंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर शाला, संकुल एवं विकास खंड का नाम रोशन किया है। साथ ही विकास खंड स्तर पर शाला के अन्य दो छात्रा कु. सीमा पाव द्वितीय एवं कु. पूनम पाव तृतीय स्थान हासिल कर संस्था का नाम रोशन किये हैं।
उक्त सफलता हेतु संकुल प्राचार्य चंद्रकांता खरे, प्रधान पाठक मा शा गुणमणी गुप्ता, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला हेमसागर साव, सी ए सी श्रवण कुमार साव, शिक्षक दुरेंद्र नायक, जान्हवि देहरी, जानकी गुप्ता, जितेंद्र पटेल, नीतू प्रधान, नरेश चौहान, श्यामदयाल पटेल की उपस्थिति मे पुरस्कार राशि सह प्रमाण पत्र वितरण किया गया एवं बच्चों को उज्जवल भविष्य हेतु शुभाशीष प्रदान किये।
