सरिया। लंबे समय से प्रतीक्षित घोषणा के बाद मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी (बुधवार) को सरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की घोषणा कर दी गई। पार्टी ने ग्राम साल्हेओना निवासी उग्रसेन साहू को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि उग्रसेन साहू बीते लगभग दो वर्षों से सरिया ब्लॉक में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में दायित्व निभा रहे थे। उन्हें 29 फरवरी 2024 को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई। पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उन्होंने लगातार बैठकें, धरना-प्रदर्शन, आंदोलन एवं ज्ञापन जैसे कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन किया।
उनकी सक्रिय कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से मजबूत जुड़ाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें सरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद सरिया क्षेत्र के सभी बूथ, सेक्टर, मंडल एवं ब्लॉक स्तर के वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा।
अपनी नियुक्ति पर उग्रसेन साहू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष , सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष , पूर्व कैबिनेट मंत्री , प्रदेश प्रतिनिधि एवं प्रदेश सचिव के प्रति आभार व्यक्त किया।साथ ही उन्होंने बूथ, सेक्टर, मंडल, ब्लॉक एवं जिला स्तर के सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ता साथियों का दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से कांग्रेस संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

