सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- समाज सेविका सरिता डहरिया ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रांजल वेलफेयर फाउंडेशन के छोटे बच्चे व विकलांग बच्चों को टी शर्ट तथा फल वितरित किये साथ मे नन्हे बच्चों के साथ केक काटे साथ मे सियान सदन के असहाय बुजुर्गों को साड़ी और फल वितरित किए। साथ मे बुजुर्ग महिलाओ के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया यह एक सराहनीय पहल है, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के अनमोल पल को असहाय बुजुर्गों के बीच आशीर्वाद लेते हुए मनाया। सरिता डहरिया की इस पहल से न केवल असहाय बुजुर्गों बल्कि उनके इस कार्य से यह भी दर्शाया कि वे समाज के प्रति कितने संवेदनशील हैं। उनकी यह पहल समाज में एक अच्छा संदेश देती है और लोगों को प्रेरित करती है। सरिता डहरिया का मानना है कि सहयोग करने से समाज आगे बड़ता है तथा थोड़ा सा सहयोग से लोगो को मदद मिलती है आगे उन्होने कहा कि योग्य इंसान अपना हाथ आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद लोगों का सहयोग करें। उनका यह मानना है कि हमें समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए और उनके साथ सहयोग करना चाहिए। समाज सेविका सरिता डहरिया की इस पहल से पता चलता है कि वे समाज के प्रति कितने संवेदनशील हैं और वे जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। उनकी यह पहल समाज में एक अच्छा संदेश देती है और लोगों को प्रेरित करती है।
सरिता डहरिया पुर्व राज्य मंत्री हरिदास भारद्वाज कि बेटी व जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया कि पत्नी है उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी बेटी जानवी डहरिया , भाई जितेंद्र भारद्वाज उपस्तिथि रहे
समाज सेविका सरिता डहरिया ने अपना जन्मदिन विकलांग बच्चों व वृद्ध लोगो के साथ मनाया
