Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: एन.एच.एम. कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का दूसरा दिन: नियमितीकरण के वादों पर सरकार से जवाब की मांग
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260506 WA0010
अंकुश ( अंशु )अग्रवाल का निधन, नगर में शोक की लहर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260506 WA0009
ट्रैक्टर में दबकर चालक कि मौके पर मौत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260506 WA0021
KHARSIYA NEWS : बायपास क्र. 02 में निर्माणाधीन नाला धंसा, गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप….. मोहल्लेवासियों ने जांच कर भुगतान रोकने की मांग उठाई, जनहानि की आशंका जताई
Uncategorized
orig transfer 1615763086
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 43 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले…. देखिये पूरी सूची
CHHATTISGARH
IMG20260506164912
खरसिया तहसील ऑफिस रोड बना ‘मौत का रास्ता’ बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन, हर दिन हादसे का खतरा
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » एन.एच.एम. कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का दूसरा दिन: नियमितीकरण के वादों पर सरकार से जवाब की मांग

एन.एच.एम. कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का दूसरा दिन: नियमितीकरण के वादों पर सरकार से जवाब की मांग

Admin
Admin August 19, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250819 WA0002

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) कर्मचारी संघ के बैनर तले 16,000 से अधिक कर्मचारी 18 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दूसरे दिन, 19 अगस्त 2025 को रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में जिले के 550 से अधिक कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं, तथा आज टीकाकरण में जिले के 16 संस्थाएं प्रभावित हुई है, जिनमें एक मात्र एन.एच.एम कर्मचारी कार्यरत है,
आज यू विन टीकाकरण पोर्टल का काम भी बाधित हुआ है।

हड़ताल का कारण: अस्वीकृत वादे
जिलाध्यक्ष शकुंतला एक्का ने बताया कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, और वित्त मंत्री ने पूर्व में एन.एच.एम. कर्मचारियों के मंच पर आकर वादा किया था कि उनकी सरकार बनने पर 100 दिनों के भीतर कमेटी गठित कर नियमितीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया था कि नियमितीकरण का रास्ता केवल भाजपा सरकार से होकर निकलेगा। हालांकि, 20 महीने बीत जाने और 160 से अधिक ज्ञापन सौंपने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

हड़ताल के दूसरे दिन का प्रदर्शन
हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारियों ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान “हमारी भूल-कमल का फूल” के नारे लगाए गए, जो सरकार के वादों पर व्यंग्य और उनकी अनदेखी पर तंज था। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, और वित्त मंत्री के मुखोटे लगाकर उनके सामने प्रतीकात्मक हवन किया। इस यज्ञ के माध्यम से ईश्वर से सरकार को सद्बुद्धि देने और 20 वर्षों से शोषित एन.एच.एम. कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों, विशेषकर नियमितीकरण और स्थायीकरण, पर शीघ्र निर्णय लेने की प्रार्थना की गई।

20 वर्षों का शोषण, कोविड में अतुलनीय योगदान
पिछले 20 वर्षों से एन.एच.एम. कर्मचारी प्रदेश के सुदूर अंचलों से लेकर प्रमुख शासकीय संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने हुए हैं। कोविड-19 महामारी में इनकी भूमिका अतुलनीय रही, फिर भी मूलभूत सुविधाओं जैसे नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, और चिकित्सा बीमा से वंचित रखा गया है।

- Advertisement -
Ad image

10 सूत्रीय प्रमुख मांगें:
1. संविलियन/स्थायीकरण
2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
3. ग्रेड-पे का निर्धारण
4. कार्य मूल्यांकन (सी.आर.) में पारदर्शिता
5. लंबित 27% वेतन वृद्धि
6. नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण
7. अनुकम्पा नियुक्ति
8. मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा
9. स्थानांतरण नीति
10. न्यूनतम 10 लाख कैशलेस चिकित्सा बीमा

स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव और चेतावनी
इस हड़ताल के कारण प्रदेश की 6,239 स्वास्थ्य संस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। संघ ने सरकार से तत्काल संवाद स्थापित कर मांगों पर लिखित आश्वासन देने की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी। स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव की पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250818 WA0028 कल पूरे उत्साह से मनाया जाएगा भाजपा नेता विकास महतो का जन्मदिन, कोरबा शहर में दिख रहा जश्न का माहौल
Next Article IMG 20250819 WA0003 घरघोड़ा एसडीएम ने किया मोबाइल मेडिकल वैन का औचक निरीक्षण , बिना जांच रिपोर्ट दवा न देने के निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260506 WA0010
अंकुश ( अंशु )अग्रवाल का निधन, नगर में शोक की लहर
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 6, 2026
IMG 20260506 WA0009
ट्रैक्टर में दबकर चालक कि मौके पर मौत
CHHATTISGARH RAIGARH May 6, 2026
IMG 20260506 WA0021
KHARSIYA NEWS : बायपास क्र. 02 में निर्माणाधीन नाला धंसा, गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप….. मोहल्लेवासियों ने जांच कर भुगतान रोकने की मांग उठाई, जनहानि की आशंका जताई
Uncategorized May 6, 2026
orig transfer 1615763086
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 43 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले…. देखिये पूरी सूची
CHHATTISGARH May 6, 2026
IMG20260506164912
खरसिया तहसील ऑफिस रोड बना ‘मौत का रास्ता’ बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन, हर दिन हादसे का खतरा
CHHATTISGARH खरसिया May 6, 2026

Popular Post

IMG 20260506 WA0010
अंकुश ( अंशु )अग्रवाल का निधन, नगर में शोक की लहर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?