Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संगम शिव पुराण व्यास-मुख्यमंत्री साय
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था
CHHATTISGARH रायपुर
IMG20260203144131
खरसिया कांग्रेस का धरना प्रदर्शन: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में रायगढ़ रोड पर चक्का जाम
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संगम शिव पुराण व्यास-मुख्यमंत्री साय

सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संगम शिव पुराण व्यास-मुख्यमंत्री साय

Admin
Admin January 16, 2026 CHHATTISGARH खरसिया
Share
5 Min Read
IMG 20260116 WA0008

वनांचल में शिवभक्ति का विराट संकल्प, यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए पुण्य क अवसर-मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री की माताश्री हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में आयोजित शिव महापुराण कथा में मुख्यमंत्री शामिल हुए

खरसिया :- विकासखंड अंतर्गत सुदूर आदिवासी अंचल बरगढ़ खोला के ग्राम-खम्हार में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। यह भव्य धार्मिक आयोजन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माताश्री हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय के साथ कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े, महापौर जीवर्धन चौहान, शिखा रविंद्र गवेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

img 20260116 wa00091705620800799992516मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन परंपरा और आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में नैतिकता, संस्कार और सामाजिक समरसता को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि सुदूर वनांचल क्षेत्र में इस प्रकार का विशाल धार्मिक आयोजन होना पूरे क्षेत्र के लिए पुण्य का अवसर है। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल कथा व्यास कृष्णा दुबे महाराज से आशीर्वाद लिया और कहा कि इतनी कम उम्र में शिव महापुराण जैसे महान ग्रंथ का संगीतमय कथा वाचन करना प्रभु की विशेष कृपा से संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि अनेक शासकीय कार्यक्रमों के बावजूद उनका मन यही कह रहा था कि इस दिव्य आयोजन में अवश्य शामिल होना चाहिए, भले ही कुछ समय के लिए ही क्यों न हो।

- Advertisement -
Ad image

img 20260116 wa00102863990565493420024मुख्यमंत्री साय ने आयोजन समिति एवं आयोजन के संकल्पकर्ता मनु राठिया को साधुवाद देते हुए कहा कि एक मध्यम वर्गीय परिवार द्वारा वनांचल क्षेत्र में इतना भव्य धार्मिक आयोजन कर पूरे अंचल को भक्तिमय बना देना असाधारण साहस और बड़े हृदय का परिचायक है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों को पुण्य का भागी बनने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह वही भूमि है जहां प्रभु श्रीराम ने अपने वनवास काल का अधिकांश समय व्यतीत किया। माता शबरी के जूठे बेरों की महिमा आज भी जीवंत है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल से बना प्रसाद अर्पित किया गया, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है।
मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक दो वर्षों में 40 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत 19 चिन्हित तीर्थ स्थलों की यात्रा कराते हुए अब तक 5 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को लाभान्वित किया गया है।
प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा जैसे आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक एकता के सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने आयोजन समिति और कथा व्यास को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ प्रतिदिन प्रातः 9 बजे होता है। कथा वाचन अकोला (महाराष्ट्र) से पधारे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल कथा व्यास कृष्णा दुबे महाराज द्वारा संगीतमय शैली में किया जा रहा है, जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती सहित संपूर्ण शिव चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। आयोजन को सफल बनाने में महेश साहू एवं उनकी टीम का सक्रिय सहयोग रहा।
इस अवसर पर आयोजनकर्ता ग्राम-कुनकुनी निवासी मुन्नूलाल राठिया सहित महेश साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गबेल, नगर पालिका अध्यक्ष खरसिया कमल गर्ग, अरूणधर दीवान, गिरधर गुप्ता, गोपाल शर्मा, श्रीकांत सोमावार, विकास केडिया, पवन शर्मा, मधु पटेल, अनिल यादव, बलदेव कुर्रे, लक्ष्मी पटेल, कन्हैयालाल राठिया, रामकुमारी राठिया, डॉ. हितेश गबेल, भूपेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र राठौर, पुरूषोत्तम पटेल, जयप्रकाश डनसेना, दिनेश पटेल, बजरंग सिदार, शशिकांत राठौर, रविन्द्र गबेल, विजय शर्मा, अतुल शर्मा, योगेन्द्र राजपूत, राधा पटेल, लक्ष्मी साहू, कुंती साहू, मनीष रावलानी, कमलेश नायडू, हेमसिंह राठिया, प्रीतम राठिया, लोचन पटेल, सोनु महाराज, मनोज राठौर, मोहन कुर्रे, प्रदीप पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260116 WA0007 माधोपाली में मनरेगा की खुली लूट
Next Article IMG 20260116 WA0015 न्यू विवेकानंद स्कूल का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026
धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था
CHHATTISGARH रायपुर February 3, 2026
IMG20260203144131
खरसिया कांग्रेस का धरना प्रदर्शन: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में रायगढ़ रोड पर चक्का जाम
CHHATTISGARH खरसिया February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?