सक्ती :- 17 जुलाई 2025 — बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला ने आज सक्ती स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले के समग्र पुलिस कार्यों की समीक्षा की और आगामी समय में बेहतर व प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बेसिक पुलिसिंग के साथ नवाचार के समन्वय पर जोर देते हुए जिला पुलिस की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। शुक्ला ने नवनिर्मित पुलिस लाइन को लेकर अपने सुझाव भी दिए और उसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की।
इस अवसर पर “रेंज वृक्षारोपण अभियान” के अंतर्गत सक्ती पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा पौधारोपण कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

