Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ राष्ट्र, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260320 WA0017
ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260320 WA0010
एमएसपी कार्डिनल कप सीजन-9 का रंगारंग शुभारंभ,उद्घाटन मैच में पत्रकार एकादश पर पुलिस एकादश की जीत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260320 WA0005
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विश्वनाथ पाव को मिला तीसरा स्थान
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260320 WA0004
अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने सुनाई भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा एवं ₹1000 के अर्थ दंड से दंडित किया।
Uncategorized
IMG 20260320 WA0003
अफीम की खेती देखने जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में तमनार पहुंचे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ राष्ट्र, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ राष्ट्र, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 17, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
5 Min Read
IMG 20250517

पूरी दुनिया ने देखा भारतीय सेना का शौर्य-राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह

भारतीय सेना ने दिखाया देश की अखण्डता को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया

रायगढ़ में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया तिरंगा यात्रा में हिस्सा

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकजुट हुए नागरिक

रायगढ़, 17 मई 2025/ रायगढ़ में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए रायगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश भक्ति गीतों और सेना के हौसले व जज्बे को सलाम करते हुए नारों के साथ रायगढ़ के शहीद चौक से शुरू हुई यह यात्रा प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई शहर के नटवर स्कूल में समाप्त हुई। इस यात्रा में राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी आम नागरिक, बच्चे एवं जवान बड़ी संख्या में शामिल होकर देश के प्रति अपनी एकजुटता एवं सम्मान प्रकट किया।
राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा न केवल तिरंगे के प्रति सम्मान है, बल्कि यह हमारे शहीदों के साथ पहलगाम के कायराना आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष देशवासियों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। यह अभियान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सशक्त बनाने का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया ने भारतीय सेना के शौर्य और कुशलता को देखा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पहलगाम आतंकी हमले पर देश के तीनों सेनाओं ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर अभियान चलाकर जिस सटीकता से आतंकी ठिकानों और पाकिस्तान के प्रमुख एयरबेस को नेस्तानाबुद किया, इसकी चर्चा आज वैश्विक स्तर पर हो रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि टेररिज्म के साथ न तो ट्रेड और न टॉक होगा। देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के लिए
लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि तिरंगा यात्रा उन माता-बहनों के सम्मान में निकाला जा रहा है। जिनका आतंकी हमले ने सिंदूर उजाड़ दिया था। साथ ही उन सैनिकों के लिए भी जिनके शौर्य एवं जज्बे ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया था। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उन आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया गया। इससे देश का हर आम नागरिक जहां गौरवान्वित हो रहा है। वहीं अपने आप को सुरक्षित भी महसूस कर रहा है। भारतीय सेना ने बता दिया कि देश की अखण्डता को छेड़ोगे तो भारतीय सेना छोड़ेगी नहीं।
महापौर श्री जीवर्धन चौहान नेे कहा सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा जिले में ही नहीं अपितु पूरे देश में जोश के साथ निकाला जा रहा है। भारतीय सैनिकों ने जिस अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया है वह हर देशवासी को गौरव से भर देता है। यह तिरंगा यात्रा हमारी युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना के संचार के साथ, जनसहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का एक संकल्प है।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत रायगढ़ के शहीद चौक से होते हुए सुभाष चौक, गांधी पुतला चौक, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक से होते हुए नटवर स्कूल मैदान पहुंचे। जिसमें जनसामान्य, जनप्रतिनिधि, एनसीसी, रिटायर्ड सैनिक एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी हाथों में तिरंगा लिए यात्रा का हिस्सा बने। वहीं बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।
इस अवसर पर श्री अरूणधर दीवान, श्री उमेश अग्रवाल, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री सुरेश गोयल, श्री रत्थू गुप्ता, श्री सतीश बेहरा, श्री विलीस गुप्ता, श्री पंकज कंकरवाल, श्री कौशलेष मिश्रा, श्री पवन शर्मा, श्री गोपाल अग्रवाल, श्रीमती सुषमा खलखो, श्रीमती आशा त्रिपाठी, श्री अरूण कातोरे, श्रीमती शीला तिवारी, श्री शशिकांत शर्मा, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक व अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल ने किया।

Contents
पूरी दुनिया ने देखा भारतीय सेना का शौर्य-राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह भारतीय सेना ने दिखाया देश की अखण्डता को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया रायगढ़ में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया तिरंगा यात्रा में हिस्सा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकजुट हुए नागरिक

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article maxresdefault Maruti Suzuki Cervo: सस्ती कीमत में दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ Punch को देगी खुली चुनौती
Next Article IMG 20250517 WA0028 एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने 19 मई को लैलूंगा थाना परिसर में लगेगा शिविर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260320 WA0017
ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH March 20, 2026
IMG 20260320 WA0010
एमएसपी कार्डिनल कप सीजन-9 का रंगारंग शुभारंभ,उद्घाटन मैच में पत्रकार एकादश पर पुलिस एकादश की जीत
CHHATTISGARH RAIGARH March 20, 2026
IMG 20260320 WA0005
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विश्वनाथ पाव को मिला तीसरा स्थान
CHHATTISGARH RAIGARH March 20, 2026
IMG 20260320 WA0004
अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने सुनाई भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा एवं ₹1000 के अर्थ दंड से दंडित किया।
Uncategorized March 20, 2026
IMG 20260320 WA0003
अफीम की खेती देखने जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में तमनार पहुंचे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
CHHATTISGARH RAIGARH March 20, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?