Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: पत्रकारों की आवाज़ बुलंद, कलेक्टर ने किया पत्रकार सुरक्षा समिति के कैलेंडर का विमोचन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था
CHHATTISGARH रायपुर
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » पत्रकारों की आवाज़ बुलंद, कलेक्टर ने किया पत्रकार सुरक्षा समिति के कैलेंडर का विमोचन

पत्रकारों की आवाज़ बुलंद, कलेक्टर ने किया पत्रकार सुरक्षा समिति के कैलेंडर का विमोचन

Admin
Admin December 2, 2025 CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Share
4 Min Read
IMG 20251202 WA0013

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ की पत्रकारिता धरती जोश, उत्साह और गर्व से गूंज उठी। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा प्रकाशित वर्ष 2026 के कैलेंडर का धमाकेदार विमोचन जिला कलेक्टर संजय कन्नौजे के करकमलों से हुआ। इसी के साथ एएसपी निमिषा पांडे ने भी कैलेंडर का अनावरण कर पत्रकार सुरक्षा के संकल्प को और मजबूत किया। कार्यक्रम ऐसा मानो पत्रकारों की एकता और शक्ति का महा-उत्सव हो, हर चेहरा आत्मविश्वास और आजादी के उजाले से दमकता नज़र आया।

यह कैलेंडर सिर्फ तारीख़ें नहीं दिखाता, पत्रकारों की हिम्मत, संघर्ष और मिशन को नई धार देता है। इसी कैलेंडर के माध्यम से 11 जनवरी को होने वाला प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला और रात्रिकालीन कवि सम्मेलन प्रदेश में पत्रकार संगठन की ताकत का खुला ऐलान करेगा। कार्यक्रम के दौरान माहौल तालियों, नारे और गर्व की भावना से लगातार गर्माया हुआ रहा।

जिलाध्यक्ष नरेश चौहान की आवाज़ में वो गूँज थी जो न्याय के गलियारों में भी अपना असर छोड़ जाए। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की सांस हैं और उनकी सुरक्षा किसी की मेहरबानी नहीं, उनका अधिकार है। यह कैलेंडर पत्रकार सम्मान और स्वाभिमान का ध्वज है, जो हर पत्रकार के हाथ में मजबूती से रहेगा।

कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष देवराज दीपक ने मंच पर आते ही पूरे माहौल में आग भर दी। उन्होंने कहा कि पत्रकार की कलम तलवार से भी धारदार होती है। वह अन्याय के सीने पर चमकती है और सच की राह रोशन करती है। उन्होंने दहाड़ते हुए कहा कि पत्रकार हितों से खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। 11 जनवरी को होने वाला कार्यक्रम पत्रकारिता की नई क्रांति का आरंभ होगा, और इस क्रांति की गूंज प्रदेश ही नहीं, देशभर में सुनी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया ने जोशीले अंदाज में पत्रकारों की भूमिका को सलाम करते हुए कहा कि समाज की दिशा तय करने वाले असली मार्गदर्शक पत्रकार ही होते हैं। जब पत्रकार निर्भीक हो, निडर हो और सुरक्षित हो, तभी समाज सत्य के रास्ते पर आगे बढ़ता है। उन्होंने इस आयोजन को शानदार पहल बताते हुए समिति के प्रयासों की जमकर सराहना की। जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्याम पटेल ने हवा में उर्जाओं को और तेज़ करते हुए कहा कि पत्रकारों की एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और जब यह ताकत गर्जना करती है तो हर कुचक्र और हर दमनकारी सोच की दीवारें ढह जाती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कैलेंडर विमोचन हमारी एकता, साहस और हिम्मत का प्रतीक है। आने वाला कार्यक्रम इतिहास लिखेगा, और लेखक होंगे — इस जिले के पत्रकार।पूरे कार्यक्रम में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की उपस्थिति एक संदेश देती रही कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ की पत्रकारिता न कभी रुकी है, न रुकेगी, न झुकी है और न झुकेगी। उत्साह का ऐसा ज्वार उमड़ा कि हर किसी की आंखों में भविष्य के सुनहरे संघर्षों का उजाला झिलमिला उठा।कहा जा सकता है कि यह विमोचन समारोह सिर्फ कार्यक्रम नहीं था — यह पत्रकारों के जज़्बे, साहस और सम्मान की ऐतिहासिक घोषणा थी। आज कलम और कैमरा दोनों ने सत्ता को यह याद दिला दिया कि पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ हैं और रीढ़ कभी झुकती नहीं।इस मौक़े पर जिलाध्यक्ष नरेश चौहान , श्याम पटेल,देवराज दीपक,चंद्रकांत साहू,स्वर्ण भोई,पिंग्धवज खांडेकर,मिथुन यादव,समीप अनंत,गुलशन लहरे,युवराज निराला,सुधीर चौहान,उमेश कुर्रे ,हीरासेन खरे ,ललित यादव ,जगनथिया साहू ,चित्रसेन धृतलहरे ,जगत साहू,टीकाराम सहिस , अजय साहू ,हेमंत पटेल, रजनी जोल्हे, सक्रजीत सहिस ,सुकदेव दीवान,जितेंद्र भारद्वाज,शभू पटेल,तुलसीदास महंत,डोरीलाल चंद्रा,अनिल निषाद,देवचरण साहू,भूपेंद्र साहू ,सतीश जोल्हे, घनश्याम बरिहा उपस्थित रहे

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG20251201135926 अवैध तरीके से जारी एनओसी रद्द करने ग्रामवासियों की मांग, सरपंच–सचिव पर जाली हस्ताक्षर का आरोप
Next Article IMG 20251203 WA0006 राधामाधव मंदिर में चढ़ाया गया छप्पन भोग

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 5, 2026
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026
धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था
CHHATTISGARH रायपुर February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?