सक्ती :- थाना बाराद्वार पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और अपहरण के गंभीर मामले में आरोपी प्रदीप केंवट (26 वर्ष), निवासी सरहर, जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को प्यार व शादी का झांसा देकर 10, 11 और 13 जून 2025 को उसके घर जाकर दैहिक शोषण किया। इसके बाद 31 जुलाई 2025 की रात को वह लड़की को रायपुर ले गया, जहां शादी का बहाना बनाकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान पीड़िता तीन माह की गर्भवती हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 199/25, धारा 137(2), 96, 64(2)एम, 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव और एसडीओपी मनीष कुंवर के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 18 सितंबर 2025 को कोरबा के रामपुर क्षेत्र से पकड़ा। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण राजपूत, सउनि यशवंत राठौर, मप्रआर श्यामा जायसवाल, मआर सरिता हरवंश, आरक्षक तकेश्वर कटकवार, रतन विश्वकर्मा और रामाधार रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

