सक्ती :- हसौद, 15 सितम्बर 2025
थाना हसौद पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम धमनी में दबिश देकर एक आरोपी को 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम धमनी निवासी विश्राम मनहर (39 वर्ष) कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए अपने पास रखे हुए है और ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में आरोपी के कब्जे से दो पीले रंग के 5-5 लीटर प्लास्टिक जरीकेन में कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,000 है, बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 168/2025 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
यह कार्रवाई निरीक्षक नरेंद्र यादव (थाना प्रभारी हसौद) के नेतृत्व में प्र.आर. परमानन्द घृतलहरे, आरक्षक घनश्याम पांडे, कमलेश धारिया, राजेश यादव, संदीप कुमार नाग, राजू खुंटे और म.आर. गुरबारी दिनेश की टीम द्वारा की गई।

