खरसिया :- खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परासकोल, पोस्ट नवापारा में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान, पिता प्यारे लाल चौहान, निवासी ग्राम परासकोल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रात के समय की बताई जा रही है। सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही खरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए 3 से 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
खरसिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, 3-4 संदिग्ध हिरासत में
