Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: विशालपुर में 100 सालों से नहीं बना मुक्तिधाम, विकास की उपेक्षा झेल रहे जनता में बेहद आक्रोश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » विशालपुर में 100 सालों से नहीं बना मुक्तिधाम, विकास की उपेक्षा झेल रहे जनता में बेहद आक्रोश

विशालपुर में 100 सालों से नहीं बना मुक्तिधाम, विकास की उपेक्षा झेल रहे जनता में बेहद आक्रोश

Admin
Admin July 25, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250725 WA0051

बरसात में शव दाह में होती है भारी परेशानी, जिम्मेदार नेता और अधिकारीयों की मनमानी

तालाब के पार शव जलाने को मजबूर हैं ग्रामीण

सारंगढ़ :- सारंगढ़ से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित विशालपुर गांव एक ऐतिहासिक पहचान रखने के बावजूद आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। लगभग 250 से 300 की जनसंख्या वाले इस गांव में बीते 100 वर्षों से आज तक एक भी मुक्तिधाम (श्मशान घाट) नहीं बन पाया है। इससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के समय खासकर बरसात के दिनों में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के मौसम में शवों को जलाने के लिए उपयुक्त स्थल नहीं होने से ताला तालाब के पार खुले में अंतिम संस्कार करना पड़ता है। न तो वहां तक जाने के लिए समुचित रास्ता है और न ही शवदाह के लिए पक्की या सुरक्षित जगह। यह स्थिति न केवल भावनात्मक रूप से पीड़ादायक है बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिहाज से भी गंभीर चिंता का विषय है।

- Advertisement -
Ad image

इतिहास से वर्तमान तक उपेक्षा ही मिली

गांव के इतिहास की बात करें तो विशालपुर को राजा जवाहिर सिंह के समय बसाया गया था। बुजुर्गों द्वारा बताया जाता है कि राजा के आदेश पर बरभाठा गांव से हेतराम टंडन (राजा के खमारी) के परिवार से छह भाइयों को लाकर इस गांव की नींव रखी गई थी। स्वयं राजा ने इस गांव का नाम ‘विशालपुर’ रखा था।

लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि राजा के जमाने से लेकर आज तक कई सरपंच बदले, पंचायतें आईं-गईं, यहां तक कि गांव शहरी क्षेत्र से भी जुड़ गया। बावजूद इसके, दो बार अलग-अलग दलों (बीजेपी और कांग्रेस) के अध्यक्ष और दो बार पार्षद बनने के बाद भी मुक्तिधाम का निर्माण आज तक अधूरा ही रहा।

प्रशासन से की कई बार शिकायत, नहीं हुई कोई कार्यवाही

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को इसकी जानकारी दी, ज्ञापन सौंपा और व्यक्तिगत रूप से भी समस्या से अवगत कराया। परंतु किसी ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। मजबूरी में हर अंतिम यात्रा के लिए गांववाले कंधों पर शव उठाकर तालाब के पार जाते हैं और खुले में ही दाह संस्कार करते हैं।

अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर ध्यान देंगे? या फिर विशालपुर के लोग यूं ही असुविधाओं के बीच अपने परिजनों की अंतिम विदाई करते रहेंगे?

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250725 WA0052 द्विविवाह बना डॉक्टर की बर्खास्तगी की वजह, CHC अमोड़ा के डॉ. मिथलेश साहू निलंबित
Next Article IMG 20250725 WA0050 अंधे विकास की भेंट चढ़ीं बस्तियाँ: बारिश ने खोली शहर की अव्यवस्था की पोल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 20, 2026
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया June 16, 2026
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti June 16, 2026
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा June 16, 2026
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 14, 2026

Popular Post

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?