Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ का भव्य पर्यटन स्थल बनेगा पहाड़ मंदिर,51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया भूमिपूजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260806 WA0024
एकलव्य छात्रावास में नौवीं के छात्र ने शौचालय में लगाई फांसी, परिजनों ने अधीक्षक पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260806 WA0023
शिक्षा और सशक्त नेतृत्व से ही बनेगा विकसित भारत : रामचंद्र शर्मा,इंडिया CSR के राष्ट्रीय सेमिनार में गूंजे परिवर्तन के विचार, उद्योग जगत, मीडिया और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ रहे मौजूद
CHHATTISGARH RAIGARH
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये में मिलेगा राखी लिफाफा, राखी डाक के लिए लगाई गईं पीली विशेष पत्र पेटियां
CHHATTISGARH RAIGARH
Screenshot 2026 08 06 19 08 55 13 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा: प्राचार्य पर गंभीर आरोप, कक्षाओं का बहिष्कार कर की निष्पक्ष जांच की मांग
CHHATTISGARH RAIGARH धरमजयगढ़
IMG 20260806 WA0018
खरसिया के बहुचर्चित वृद्ध हत्या कांड में दो दोषियों को उम्रकैद
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » रायगढ़ का भव्य पर्यटन स्थल बनेगा पहाड़ मंदिर,51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया भूमिपूजन

रायगढ़ का भव्य पर्यटन स्थल बनेगा पहाड़ मंदिर,51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया भूमिपूजन

Admin
Admin May 7, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read
IMG 20260507 WA0009

जनसहयोग से निर्मित होगी लगभग 10 टन वजनी प्रतिमा

भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभंडारा में ग्रहण किए प्रसाद

रायगढ़ :- 7 मई 2026। रायगढ़ शहर के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र गजमार पहाड़ मंदिर भव्य पर्यटन स्थल बनेगा। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी ने यहां प्रस्तावित 51 फीट ऊंची भव्य कांस्य बजरंगबली प्रतिमा स्थापना के लिए विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,अरुणधर दीवान, गुरूपाल भल्ला, सामाजिक संगठनों के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। भूमिपूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौराऩ मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोषों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा भक्तिमय वातावरण बना रहा।

img 20260507 wa00118735044666541428200पूजा-अर्चना के पश्चात विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ केवल औद्योगिक और सांस्कृतिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले समय में धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि गजमार पहाड़ पर स्थापित होने जा रही 51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा रायगढ़ के लिए गौरव का विषय होगी। लगभग 10 टन वजनी यह प्रतिमा जनसहयोग से निर्मित की जाएगी, जो शहरवासियों की आस्था और सहभागिता का प्रतीक बनेगी।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि पहाड़ मंदिर पहले से ही श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अब भव्य प्रतिमा स्थापना के बाद यह स्थल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल होगा। इससे न केवल धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर पर्यटन, रोजगार और छोटे व्यापारों को भी नई गति मिलेगी। धार्मिक स्थलों का विकास केवल आस्था से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करता है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से बनने वाली यह प्रतिमा समाज की सामूहिक शक्ति और श्रद्धा का प्रतीक होगी। श्रद्धालुओं में इस भव्य प्रतिमा को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता निभाई।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260507 WA0007 वेदांता स्किल स्कूल छत्तीसगढ़ में युवा स्वावलंबन का सशक्त माध्यम
Next Article जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत अमलीडीह के तत्कालीन सचिव को किया निलंबित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260806 WA0024
एकलव्य छात्रावास में नौवीं के छात्र ने शौचालय में लगाई फांसी, परिजनों ने अधीक्षक पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
CHHATTISGARH sakti August 6, 2026
IMG 20260806 WA0023
शिक्षा और सशक्त नेतृत्व से ही बनेगा विकसित भारत : रामचंद्र शर्मा,इंडिया CSR के राष्ट्रीय सेमिनार में गूंजे परिवर्तन के विचार, उद्योग जगत, मीडिया और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ रहे मौजूद
CHHATTISGARH RAIGARH August 6, 2026
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये में मिलेगा राखी लिफाफा, राखी डाक के लिए लगाई गईं पीली विशेष पत्र पेटियां
CHHATTISGARH RAIGARH August 6, 2026
Screenshot 2026 08 06 19 08 55 13 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा: प्राचार्य पर गंभीर आरोप, कक्षाओं का बहिष्कार कर की निष्पक्ष जांच की मांग
CHHATTISGARH RAIGARH धरमजयगढ़ August 6, 2026
IMG 20260806 WA0018
खरसिया के बहुचर्चित वृद्ध हत्या कांड में दो दोषियों को उम्रकैद
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया August 6, 2026

Popular Post

IMG 20260806 WA0024
एकलव्य छात्रावास में नौवीं के छात्र ने शौचालय में लगाई फांसी, परिजनों ने अधीक्षक पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
CHHATTISGARH sakti
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?