रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा में सुधार हेतु लगातार प्रयासरत है।इसी कड़ी में राज्य के सभी शालाओं में भौतिक, शैक्षिक व मानवीय संसाधनों में आवश्यक सुधार हेतु पालकों, जनप्रतिनिधियों व शाला प्रबंधन समिति के संयुक्त बैठक से मेगा पीटीएम का आयोजन वृहद स्तर पर हुआ।इस बैठक का उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक, व्यवहारिक, सामाजिक, बौद्धिक,सांस्कृतिक विकास के साथ पालक व समुदाय को शिक्षा से जोड़ना है ताकि बच्चों में अपेक्षित दक्षता का विकास हो और हमारा राज्य शैक्षणिक दृष्टि से उच्चतम स्तर तक पहुंच सके।आज प्राथमिक व माध्यमिक शाला बालमगोड़ा में शासन के योजना के अनुरूप पालक,शाला प्रबंध समिति व जनप्रतिनिधियों के साथ शिक्षकों का बैठक आयोजित हुआ जिसमें शाला में बच्चों की वर्तमान पाठ्यक्रम अनुरूप अपेक्षित दक्षता,पिछले वर्ष विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा परिणाम, वर्तमान उपलब्धि, शासन द्वारा तय समय सारणी का क्रियान्वयन, पुस्तक, गणवेश,जाति प्रमाणपत्र की वर्तमान स्थिति आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।शाला के भौतिक संसाधनों की उपलब्धता व इसमें आवश्यक सुधार हेतु सरपंच महोदया गुलापी सिदार जी ने आर्थिक मदद करने के साथ शाला को एक आदर्श शाला में परिणित करने हेतु शिक्षक व पालकों से सहयोग की अपेक्षा भी की।केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना एक पेड़ माँ के नाम,इको मित्रम से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता, हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी शिक्षकों द्वारा दिया गया।साथ ही बच्चों की उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन,शाला सुरक्षा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में शाला की अद्यतन जानकारी भी पालकों को साझा किया गया।इस तरह सभी के समन्वित प्रयास से शाला को एक आदर्श शाला बनाने का संकल्प मेगा पीटीएम में लिया गया।उक्ताशय की जानकारी संतोष कुमार पटेल सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बालमगोड़ा ने दी।
शैक्षिक गुणवत्ता व शासन की योजनाओं की जानकारी हेतु मेगा पीटीएम का हुआ आयोजन
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
