Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नशीली दवाओं के रोकथाम की दिशा में कड़ी कार्यवाही करें – मनोज
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था
CHHATTISGARH रायपुर
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » नशीली दवाओं के रोकथाम की दिशा में कड़ी कार्यवाही करें – मनोज

नशीली दवाओं के रोकथाम की दिशा में कड़ी कार्यवाही करें – मनोज

Admin
Admin May 30, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250530 WA0056

कलेक्टर के निर्देशन ने नारकोटिक्स को-आर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित

नशामुक्ति के लिए टोलफ्री नम्बर 14446 और रिपोर्टिंग के लिए 1933 में किया जा सकता है संपर्क

कोरबा 30 मई 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में नारकोटिक्स को आर्डिनेशन समिति के सदस्यों की बैठक कलेक्ट्रेट नवीन सभाकक्ष में आयोजित की गई। अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे ने बैठक में निर्देशित किया कि जिले में नशीली/मादक पदार्थों की बिक्री और सेवन पर कड़ी कार्यवाही करते हुए इसकी बिक्री प्रतिबंधित की जाए। उन्होंने बिना अधिकृत चिकित्सक के चिन्हित दवाओं को बेचने वालों पर कार्यवाही हेतु मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखने और सैकोट्रोपिक ड्रग की खरीदी-बिक्री का रिकार्ड संधारित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने आधार और मोबाइल नम्बर का उल्लेख भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे ड्रग विक्रेताओं की पहचान कर कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में डॉक्टरों के सील/मुद्रा की जाँच करने और बिना संस्था प्रमुख के प्रमाण पत्र के किसी का सील जारी न करने के संबंध में चर्चा करते हुए जिले में सील/मुद्रा तैयार करने वालों की बैठक आयोजित करने और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने जिले में कोटपा एक्ट के तहत होने वाली कार्यवाही में वृद्धि करने, शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग संस्थाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों,राशन दुकानों और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाते हुए पुलिस, नगर निगम और राजस्व की टीम गठित करने के सम्बंध में निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित स्थान से दूरी का उल्लंघन होने पर कार्यवाही अवश्य की जाए। उन्होंने स्कूल-कॉलेज में विद्यार्थियों हेतु जागरूकता अभियान संचालित करने, माता-पिता को शामिल करते हुए व्यवहार परिवर्तन को चिन्हित करने, सफाई कर्मियों को साफ सफाई के दौरान सिरिंज या अन्य नशीली वस्तुओं से सम्बंधित सामग्री प्राप्त होने पर पुलिस के माध्यम से कार्यवाही करने, नशामुक्त भारत अभियान अन्तर्गत भारत माता वाहनी को सक्रिय करने, सरकारी कार्यालयों तथा महत्वपूर्ण संस्थाओं से तम्बाखू मुक्त स्थान का प्रमाणपत्र प्राप्त करने,बार,शराब दुकानों, कॉलेज,महत्वपूर्ण चौक चौराहों, होटल,रेस्टोरेंट्स के बाहर नशीली दवाओं के रोकथाम संबंधित जानकारी का बैनर,पोस्टर लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडिशनल एसपी नीतीश ठाकुर,मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ केशरी,एसडीएम श्री तुलाराम भारद्वाज, तहसीलदार श्री सूर्यप्रकाश केशकर, सविता सिदार, खाद्य औषधि प्रशासन,उप संचालक कृषि श्री देवेंद्र कँवर,समाज कल्याण,आबकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी थे।

ड्रग डी एडिक्शन ट्रीटमेंट सेंटर का होता है संचालन

जिले में नशे के आदि हो चुके व्यक्ति के उपचार हेतु ड्रग डी एडिक्शन ट्रीटमेंट का संचालन जिला अस्पताल में किया जाता है। इसके साथ ही नशामुक्ति के लिए राज्यस्तरीय टोल-फ्री नम्बर 14446 एवं अवैध मादक पदार्थों की रिपोर्टिंग के लिए टोल फ्री एन्टी नारकोटिक्स हेल्पलाइन नम्बर 1933 में भी जानकारी दी जा सकती है।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250530 WA0055 कोयला के अवैध परिवहन के मामले में ट्रैक्टर जब्त
Next Article IMG 20250531 WA0014 रायगढ़ पुलिस के तीन पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, एसपी कार्यालय में सेवानिवृत्तों की गरिमामय विदाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 5, 2026
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026
धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था
CHHATTISGARH रायपुर February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?