Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ ने धूमधाम से मनाया राधाष्टमी महोत्सव
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था
CHHATTISGARH रायपुर
IMG20260203144131
खरसिया कांग्रेस का धरना प्रदर्शन: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में रायगढ़ रोड पर चक्का जाम
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ ने धूमधाम से मनाया राधाष्टमी महोत्सव

इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ ने धूमधाम से मनाया राधाष्टमी महोत्सव

Admin
Admin September 1, 2025 Uncategorized
Share
6 Min Read
IMG 20250901 WA0011

400 भक्तों ने 2 घंटे तक किया राधा माधव का महाअभिषेक

भोर में मंगला आरती के बाद दोपहर तक हुए विविध आयोजन

कार्तिक माह में घर-घर जाकर इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ करेगा दामोदर लीला का पाठ और दीपदान

रायगढ़ :- 01 सितंबर 2025 – इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ द्वारा मरीन ड्राइव स्थित कोलता समाज के सामुदायिक भवन में रविवार को राधा अष्टमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5 बजे मंगला आरती के साथ हुई। उसके बाद पूर्वाह्न 7 बजे से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए।
इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ के मुख्य प्रचार प्रभारी मिथिलापति दास प्रभु के निर्देशन में, गिरिराज प्रभु की अध्यक्षता में, कमल किशोर दास प्रभु के प्रभार में रायगढ़ में पहली बार इतने वृहत स्तर पर इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ ने राधाष्टमी का पावन उत्सव मनाया। इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ के सदस्य सप्ताह भर पहले से ही इसकी तैयारी में जुट गए थे और सभी में कार्य विभाजित कर दिया गया था। इसी कारण सतीश पाण्डेय, आशीष वर्मा, संतोष बैरागी के कुशल नेतृत्व में राधाष्टमी का सफल आयोजन हुआ।

- Advertisement -
Ad image

सुबह 9 बजे राधा अष्टमी की कथा और विस्तारीकरण प्रचार केंद्र की सदस्य वसुंधरा पाण्डेय जी ने उपस्थित भक्तों को सुनाया। उन्होंने कथा सुनाते हुए कहा कि सनातन धर्म में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों में इस तिथि को श्रीराधाजी का प्राकट्य दिवस माना गया है। श्रीराधाजी वृषभान की यज्ञ भूमि से प्रकट हुई थी। विभिन्न शास्त्रों में अलग-अलग व्याख्या की गई है।सनातन धर्म में राधा अष्टमी का विशेष महत्व है। राधा अष्टमी पर व्रत रखा जाता है, इस दिन राधा रानी की पूजा उपासना करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि, धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। जो लोग राधा रानी को प्रसन्न कर लेते हैं, उनसे भगवान श्रीकृष्ण अपने आप प्रसन्न हो जाते हैं। राधा रानी की पूजा के बिना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा भी अधूरी मानी जाती है।

कथा के उपरांत हरिनाम संकीर्तन में आए सभी श्रद्धालु मगन होकर खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। दोपहर 11.30 बजे से महा अभिषेक (राधा माधव) किया गया। 2 घंटे तक चले इस महाअभिषेक में 400 श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रकार के द्रव्यों से किया। अभिषेक के उपरांत 56 भोग निवेदन एवं महाआरती की गई और अंत में काफी संख्या में आए श्रद्धालुओं एवं अनुयायियों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने उत्साहपूर्वक बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

मिथिलापति प्रभुजी ने बताया कि राधा रानी भगवान की तीन शक्तियों में अंतरंग, बहिरंग व तटस्थ में अंतरंग शक्ति है। राधा रानी और कृष्ण में कोई अंतर नहीं है। बिना राधा रानी की कृपा से कृष्ण भक्ति प्राप्त नहीं हो सकती। गोलोक धाम वृंदावन की स्वामिनी हैं। राधा रानी स्वयं भगवान की आह्लादिनी शक्ति हैं, जो नित्य प्रेम स्वरूप भगवान की सेवा में रत रहती हैं। इन्हें श्रीजी के नाम से भी जाना जाता है। ब्रज की स्वामिनी होने के कारण इन्हें ब्रजेश्वरी भी कहते हैं, बिना राधा रानी की अनुमति के ब्रज क्षेत्र में प्रवेश करना असंभव सा होता है। उन्होंने अंत में सभी लोगों से अपील की है कि आप सभी इस्कॉन के ऐसे उत्सवों में आएं और भगवान श्रीकृष्ण और राधाजी के पूजन के अवसर पाएं।

माह भर चलेगी दामोदर लीला और दीपदान
इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ के प्रभारी कमल किशोर दास प्रभु जी ने बताया कि कार्तिक माह को इस्कॉन संस्था दामोदर माह के रूप में मनाती है। पूरे माह संस्था के सदस्य आमंत्रित किए जाने पर घर-घर जाकर दीपदान करते हैं और भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हैं। जो श्रद्धालु इस्कॉन के सदस्यों को अपने घर बुलाते हैं वे सभी उनके घर जाकर भगवान श्री दामोदर अर्थात श्री कृष्ण को कम से कम 51 दिए चढ़ाकर महाप्रसाद चढ़ाते हैं। इस दौरान हरिनाम संकीर्तन और दामोदर अष्टकम गीत गाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के बारे में भक्तों को बताया जाता है।

क्या है इस्कॉन
इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) प्रचार केंद्र हरे कृष्ण आंदोलन के तहत एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जो भक्ति योग और कृष्ण भावनामृत को बढ़ावा देने के लिए काम करता है। राजा महल के सामने पल्लवी महल में बीते 3 साल से केंद्र खुला हुआ है जहां हर दिन भक्तिमय माहौल में भजन कीर्तन और नाम संकीर्तन के आयोजन होते हैं, जो भक्तों को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करते हैं। केंद्र में नियमित रूप से प्रवचन और व्याख्यान आयोजित किए जाते हैं, जिनमें भगवद गीता और अन्य वैदिक ग्रंथों की शिक्षाओं पर चर्चा की जाती है। इस्कॉन प्रचार केंद्र में प्रसाद और साहित्य का वितरण किया जाता है, जिससे लोगों को कृष्ण भावनामृत के बारे में जानने का अवसर मिलता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250901 WA0006 सड़क पर रुकी बुजुर्ग महिला को उमेश पटेल ने गाड़ी में बैठाकर पहुँचाया मंजिल तक
Next Article IMG 20250901 WA0012 भारी बारिश में भी डटे रहे एनएचएम कर्मचारियों, अनिश्चित-कालीन हड़ताल का 15वां दिन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026
धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था
CHHATTISGARH रायपुर February 3, 2026
IMG20260203144131
खरसिया कांग्रेस का धरना प्रदर्शन: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में रायगढ़ रोड पर चक्का जाम
CHHATTISGARH खरसिया February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?