खरसिया :- खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरेकेला में बनने वाले महतारी सदन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल, खरसिया जनपद सीईओ पवन पटेल तथा नरेगा पीओ अमित कुमार माझी विशेष रूप से मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थल की रूपरेखा और आगामी निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही ग्रामीणों की सुविधा और महतारी सदन के उद्देश्य पर भी चर्चा की गई।
ग्रामवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि महतारी सदन के निर्माण से महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा।
अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर इसे निर्धारित समय पर पूर्ण किया जाएगा, जिससे ग्राम पंचायत तुरेकेला व आसपास की महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।

