खरसिया :- क्षेत्र के ग्राम बासनपाली में शोक की लहर है। ग्राम निवासी धरनीधर पटेल के सुपुत्र एवं पटवारी विनय कुमार पटेल की धर्मपत्नी इन्दू पटेल(ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी खरसिया)का बुधवार, 25 फरवरी 2026 को उपचार के दौरान श्री रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 32 वर्ष की थीं।

परिजनों के अनुसार, उपचाररत रहते हुए उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सायं 5 बजे गृह ग्राम बासनपाली में किया जाएगा।
अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के सचिव एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल सहित समाज के पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। समाज ने शोक संतप्त परिवार को इस असमय आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
ग्राम व समाजजनों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया है।
ॐ शांति।

