सरिया।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पार्टी नेतृत्व ने हिमांशु पाणिग्राही को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया का प्रभारी महामंत्री (प्रशासनिक) नियुक्त किया है।यह नियुक्ति संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से की गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, हिमांशु पाणिग्राही लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित रहे हैं और विभिन्न सामाजिक व संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरिया क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करना, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया है और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि यह निर्णय आने वाले समय में क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति को और सुदृढ़ करेगा।
