Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान दे रहा ‘सुपर 40’ नवोदय और प्रयास जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में चयन का रास्ता कर रहा प्रशस्त
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260320 WA0017
ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260320 WA0010
एमएसपी कार्डिनल कप सीजन-9 का रंगारंग शुभारंभ,उद्घाटन मैच में पत्रकार एकादश पर पुलिस एकादश की जीत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260320 WA0005
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विश्वनाथ पाव को मिला तीसरा स्थान
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260320 WA0004
अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने सुनाई भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा एवं ₹1000 के अर्थ दंड से दंडित किया।
Uncategorized
IMG 20260320 WA0003
अफीम की खेती देखने जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में तमनार पहुंचे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान दे रहा ‘सुपर 40’ नवोदय और प्रयास जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में चयन का रास्ता कर रहा प्रशस्त

ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान दे रहा ‘सुपर 40’ नवोदय और प्रयास जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में चयन का रास्ता कर रहा प्रशस्त

Admin
Admin August 4, 2025 CHHATTISGARH रायपुर
Share
3 Min Read

रायपुर :- 04 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुुणवत्तापूर्ण निःशुल्क कोचिंग प्रदान कर नवोदय एवं प्रयास जैसे प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में प्रवेश की दिशा में तैयार करने के लिए शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित ‘सुपर 40‘ संस्था की पहल सराहनीय उपलब्धि बनती जा रही है। महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड में आयोजित हालिया प्रवेश परीक्षा में 850 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति उत्साह और विश्वास को दर्शाया।

इस प्रवेश परीक्षा में 450 विद्यार्थियों ने प्रयास विद्यालय में प्रवेश के लिए तो 400 विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय हेतु परीक्षा दी। परीक्षा परिणाम के आधार पर सत्र 2025-26 के लिए 40-40 छात्रों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों के लिए अध्यापन सत्र 15 अगस्त से प्रारंभ होगा। उल्लेखनीय है कि इस संस्था ने 38 विद्यार्थियों को प्रयास विद्यालय एवं 2 विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलाया। इस मॉडल की सफलता से प्रेरित होकर न केवल पालकों में जागरूकता बढ़ी है, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास भी देखने को मिला है।

प्रदेश भर के विद्यार्थियों की बढ़ रही भागीदारी

पीएम श्री सेजेस विद्यालय बागबाहरा में आयोजित एक अन्य विशेष प्रवेश परीक्षा में महासमुंद ही नहीं, बल्कि आसपास के विकासखंडों के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। कक्षा पाँचवीं और आठवीं के विद्यार्थियों की इस भागीदारी ने राज्य स्तरीय मॉडल को और मजबूती प्रदान की है। शासकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर परीक्षा में हिस्सा लिया।

- Advertisement -
Ad image

प्रशासन एवं अधिकारियों की सराहना

अनुविभागीय अधिकारी ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शैक्षणिक अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के लिए सकारात्मक वातावरण देने और व्यर्थ उपकरणों से दूर रखने की अपील की। ‘सुपर 40’ संस्था पूर्णतः निःशुुल्क संचालित है। संस्था का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ग्रामीण प्रतिभाओं को सशक्त बनाना है।

राज्य स्तरीय विस्तार की ओर ‘सुपर 40’ मॉडल

संस्था के संयोजक हीरा सिंग नायक ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमितता और परिश्रम का महत्व समझाया। ‘सुपर 40’ संस्था राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में भी शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का माध्यम बन रही है और आने वाले वर्षों में यह पहल छत्तीसगढ़ की शैक्षणिक तस्वीर को और बेहतर बना सकती है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250804 WA0015 राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले का पुसौर विकासखण्ड रहा अव्वल
Next Article राजिम मेला को मिलेगा नया रूप: 20 करोड 23 लाख की लागत से विकसित होंगे स्नान घाट, प्लेटफार्म और आरती स्थल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260320 WA0017
ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH March 20, 2026
IMG 20260320 WA0010
एमएसपी कार्डिनल कप सीजन-9 का रंगारंग शुभारंभ,उद्घाटन मैच में पत्रकार एकादश पर पुलिस एकादश की जीत
CHHATTISGARH RAIGARH March 20, 2026
IMG 20260320 WA0005
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विश्वनाथ पाव को मिला तीसरा स्थान
CHHATTISGARH RAIGARH March 20, 2026
IMG 20260320 WA0004
अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने सुनाई भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा एवं ₹1000 के अर्थ दंड से दंडित किया।
Uncategorized March 20, 2026
IMG 20260320 WA0003
अफीम की खेती देखने जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में तमनार पहुंचे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
CHHATTISGARH RAIGARH March 20, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?