खरसिया :- सुमित्रा राइस मिल के पास कल देर रात खरसिया पुलिस ने एक संदिग्ध लकड़ी डाला बॉडी ट्रक को पकड़कर थाना लाया। ट्रक में धान लोड था और उसका नंबर CG 13 AW 3051 बताया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उक्त रजिस्ट्रेशन नंबर से दो अलग-अलग वाहन संचालित हो रहे हैं। गाड़ी को कपिल शर्मा उर्फ़ राजा शर्मा पुलिस को अपना बता रहा है। और इसी नंबर पे एक और ड्रक धड़ल्ले से चल रही है, जबकि चेचिस नंबर की जांच में किसी अन्य व्यक्ति का नाम सामने आया। इससे फर्जी नंबर प्लेट लगाए जाने की आशंका जताई गई है।
मामले में आरोपी कपिल शर्मा उर्फ राजा शर्मा, निवासी खरसिया के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है और आरटीओ से भी विस्तृत जानकारी मांगी गई है।
