रायगढ़ :- शहर के जिंदल पार्किंग के पास मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई। बगनपुर निवासी एक महिला रोज़ की तरह अपने चार वर्षीय बेटे को इलाज के लिए रायगढ़ आ रही थी। स्कूटी पर सवार मां-बेटे को नो-एंट्री में घुसे एक तेज़ रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।

दुर्घटना में बच्चे की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। महिला को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन उनकी मांगें पूरी नहीं करता, आंदोलन जारी रहेगा। कुछ लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे ट्रक में आग लगा सकते हैं।
पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में करने और लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रही है।

