Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: पत्थलगांव में सरकारी संपत्ति पर अवैध निर्माण, राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर संदेह
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260320 WA0017
ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260320 WA0010
एमएसपी कार्डिनल कप सीजन-9 का रंगारंग शुभारंभ,उद्घाटन मैच में पत्रकार एकादश पर पुलिस एकादश की जीत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260320 WA0005
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विश्वनाथ पाव को मिला तीसरा स्थान
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260320 WA0004
अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने सुनाई भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा एवं ₹1000 के अर्थ दंड से दंडित किया।
Uncategorized
IMG 20260320 WA0003
अफीम की खेती देखने जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में तमनार पहुंचे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » पत्थलगांव में सरकारी संपत्ति पर अवैध निर्माण, राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर संदेह

पत्थलगांव में सरकारी संपत्ति पर अवैध निर्माण, राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर संदेह

Admin
Admin September 2, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20250902 WA0005

पत्थलगांव :- बस स्टैंड स्थित दुकानदारों में शासकीय ज़मीन पर पक्का निर्माण करने की होड़ मची हुई है। स्थिति यह है कि जनपद पंचायत परिसर के अंदर बने शौचालय पर कब्जा कर होटल का रसोई बना दिया गया है और अब शौचालय से आगे बढ़कर पंचायत की ज़मीन पर भी पक्का निर्माण जारी है।
प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। दरअसल, पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल में 850 वर्गफुट पर काबिज दुकानदारों ने राजस्व अमले से सांठगांठ कर 1100 वर्गफुट का भूमि स्वामी पट्टा हासिल कर लिया। अब राजस्व अमला अपने ही बनाए पट्टे की आड़ में तीन दिशाओं—पश्चिम, दक्षिण और उत्तर को छोड़कर रकबे की कमी पूरी करने के लिए पूर्व में स्थित पंचायत भवन और शौचालय को तोड़कर कब्जा करवाने पर आमादा है। यह किस नियम के तहत संभव है, यह बड़ा सवाल है।
पहली गलती तो राजस्व अमले ने पट्टा देते समय की, जब वास्तविक कब्जे से अधिक रकबा दर्शा दिया गया। अब दूसरी गलती यह है कि सरकारी भवन तोड़कर कब्जा देने की कोशिश की जा रही है।

प्रशासन आँख मूंदे बैठा है। सबसे बड़ा सवाल उठता है कि शासन की संपत्ति पर हो रहे इस कब्जे को संरक्षण कौन दे रहा है? प्रशासन का तर्क है कि आर.आई.पटवारी ने भूमि स्वामी पट्टे के अनुरूप नाप–जोख की है, लेकिन हकीकत यह है कि पंचायत भवन और शौचालय बरसों पहले बने हुए हैं। पट्टा तीन वर्ष पूर्व ही दिया गया है जब पट्टे दिए गए, तब क्या तहसीलदार और एसडीएम को यह सब दिखाई नहीं दिया? क्या मौके का मुआयना नहीं हुआ? भूमि स्वामी हक सिर्फ उन्हीं को मिलना था जिनका वास्तविक तौर पर कब्जा है। इस मामले में गलत जानकारी देकर बिना कब्जे के कब्जा दर्शाने वाले क्रेता समेत संबंधित राजस्व अमले पर कानूनी कारवाई की जरूरत है।
मामले की परतें खुलेगी तो साफ हो जायेगा कि इस पूरे प्रकरण में कई बड़े अधिकारियों की संलिप्तता उजागर हो सकती है। यदि निष्पक्ष जांच हुई तो राजस्व अमले की मिलीभगत और प्रशासनिक उदासीनता दोनों का चेहरा सामने आएगा।

👉 सवाल यही है कि सरकारी संपत्ति को बचाने वाला प्रशासन ही जब कब्जाधारियों का साथ देने लगे तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करे?
जनपद पंचायत की सीईओ श्रीमती प्रियंका रानी गुप्ता ने कहा कि इस मामले में पूर्व में जिले से राजस्व की टीम जांच के लिए आई थी उनके द्वारा दिए गए जांच प्रतिरोध के मुताबिक जिस जगह पर पक्का निर्माण हो रहा है वह 388/1 जो जनपद की भूमि है उससे बाहर की बताया गया है संबंधित निर्माण करता को भू स्वामी का पट्टा कैसे मिला यह जांच का विषय है मैंने इस मामले में उच्च अधिकारियों से चर्चा किया है जांच किया जाएगा।

जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती धनियारो परहा ने बताया कि जनपद की सरकारी कार्यालय को तोड़कर पक्का निर्माण होना गलत है वैसे ही जनपद पंचायत में जगह का अभाव है और लोग भवन पर पक्का निर्माण कर कब्जा कर रहे हैं ।
पत्थलगांव के आर आई अवैध निर्माण का मौका देखने पहुंचे उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड देखने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250902 WA0002 21 साल देश की सेवा कर घर लौटा देश का वीर जवान हुआ जोरदार स्वागत
Next Article IMG 20250902 WA0007 दल्लीराजहरा थाना में पदस्थ रहे ASI हिरामन मंडावी आत्महत्या के मामले में छग हाईकोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल,बालोद पुलिस को भेजा नोटिस

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260320 WA0017
ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH March 20, 2026
IMG 20260320 WA0010
एमएसपी कार्डिनल कप सीजन-9 का रंगारंग शुभारंभ,उद्घाटन मैच में पत्रकार एकादश पर पुलिस एकादश की जीत
CHHATTISGARH RAIGARH March 20, 2026
IMG 20260320 WA0005
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विश्वनाथ पाव को मिला तीसरा स्थान
CHHATTISGARH RAIGARH March 20, 2026
IMG 20260320 WA0004
अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने सुनाई भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा एवं ₹1000 के अर्थ दंड से दंडित किया।
Uncategorized March 20, 2026
IMG 20260320 WA0003
अफीम की खेती देखने जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में तमनार पहुंचे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
CHHATTISGARH RAIGARH March 20, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?