रायगढ़ :- जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से लगे छाल थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है जिसमे एक युवक और युवती ने रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ग्रामीणों के बताये अनुसार पानीखेत गॉव से एडू जाने वाले रास्ते में बने नये पुलिया के पास रस्सी से झूलती लाश के मिलने से गॉव और आसपास में सनसनी फ़ैल गई है। घटना स्थल पर दो मोबाइल मिला है। घटना कि सुचना पर के बाद ग्रामीणों को भीड़ जमा हो गई है। ग्रामीणों के बताये अनुसार युवक का नाम रामकुमार अगरिया मुंडीबहरी व युवती का नाम विक्की अगरिया पिता प्रताप अगरिया पानीखेत थाना पुंजपथरा बताया जा रहा है । प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो पाया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि एक पेड में लड़की, लड़का ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा।
पेड़ में रस्सी में झूलती मिली युवक युवती कि लाश , लोगों कि भीड़
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
