Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने प्राचार्यों की बैठक लेकर शिक्षा की गुणवत्ता तथा बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए निर्देश दिए
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने प्राचार्यों की बैठक लेकर शिक्षा की गुणवत्ता तथा बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए निर्देश दिए

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने प्राचार्यों की बैठक लेकर शिक्षा की गुणवत्ता तथा बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए निर्देश दिए

Admin
Admin August 6, 2025 CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Share
5 Min Read
IMG 20250806 WA0022

40 से 90 प्रतिशत परीक्षा परिणाम सुधार करने वाले स्कूलों को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कार

छात्रों की उपस्थिति और परीक्षा परिणाम में सुधार के निर्देश दिए

परीक्षा परिणाम सुधार नहीं होने पर कलेक्टर ने प्राचार्यों को दी कार्रवाई की चेतावनी

कलेक्टर ने पालकों से अपील किया कि बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए नियमित रूप से स्कूल भेजें

- Advertisement -
Ad image

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- 6 अगस्त 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के स्कूलों के प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी की बैठक लेकर दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम और इस शैक्षणिक सत्र से बच्चों की उपस्थिति की विस्तृत समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिन स्कूलों के बोर्ड परीक्षा के अपेक्षित परिणाम नहीं आए हैं (जैसे 50% से कम)। ऐसे स्कूलों के बोर्ड परीक्षा परिणाम में आवश्यक सुधार लाने के लिए कलेक्टर ने संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को कड़े शब्दों से सख्त निर्देश दिए।

जिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम दर्ज है, उन पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर कर उस दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। संबंधित स्कूल के बोर्ड परीक्षा परिणाम में आवश्यक सुधार नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई करने कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए।

बच्चों को स्कूल भेजने कलेक्टर की अपील

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने पालकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए नियमित रूप से स्कूल भेजें। कलेक्टर ने कहा कि युक्तिकरण के बाद स्कूल में शिक्षकों की कमी की समस्या थी, उसे दूर कर लिया गया है।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने स्कूलवार बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा के दौरान अगले शैक्षणिक सत्र से इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने प्राचार्यों से कहा कि जो भी बच्चे किसी कारणवश स्कूल नहीं आ रहे हैं या लंबे समय से अनुपस्थित हैं तो उसके घर जाकर उनसे संपर्क कर स्कूल आने के लिए प्रेरित करें। साथ ही उनके पालकों को भी इस बारे में जागरूक करें।

कलेक्टर ने हर महीने परीक्षा लेने दिए निर्देश

10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में पिछले 5 वर्षों के मॉडल प्रश्न पत्र तथा सिलेबस के अनुसार हर महीने परीक्षा लेवें ताकि परीक्षा परिणाम में अपेक्षित सुधार आए।

सतत रूप से स्कूलों का दौरा करें

कलेक्टर ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी को सतत रूप से स्कूलों का दौरा करने के निर्देश दिए। 50% से नीचे परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों के लिए जिला स्तर के अधिकारी को नोडल बनाया गया है। वे उन स्कूलों का विशेष निगरानी करे।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कोटपा एक्ट तथा नशा मुक्ति अभियान के तहत स्कूल बाउंड्री वाल से 100 मीटर के दायरे में नो टोबेको जोन (तंबाकू मुक्त परिसर) घोषित किया गया है। अगर कोई इस एरिया में तंबाकू उत्पाद बिक्री करते पाया जाता है तो संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सूचित करें।

शैक्षणिक गतिविधियों के साथ बच्चों का नैतिक मूल्य भी सिखाया जाए

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए कि बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ नैतिक मूल्यों जैसे ट्रैफिक नियम, सामान्य ज्ञान, प्रकृति की रक्षा, लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह रोकथाम, पर्यावरण का महत्व, साक्षरता, साफ सफाई, अपने माता-पिता, बुजुर्गों का आदर सम्मान आदि नैतिक मूल्यों को भी सिखाया जाए ताकि भविष्य में एक अच्छा या नागरिक बने।

बच्चों को जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र बनवाए

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिन बच्चों का आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र नहीं बना है, उनका फार्म भरवाने के निर्देश दिए। एसडीएम व तहसीलदार से संपर्क कर उनका आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाए ताकि बच्चों को जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र के लिए अनावश्यक न भटकना पड़े। इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया, सभी बीईओ, प्राचार्य आदि उपस्थित थे।

40 से 90 प्रतिशत परीक्षा परिणाम सुधार करने वाले स्कूलों को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कार

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के ऐसे हाईस्कूल जिनका 40% से कम परीक्षा परिणाम आया है, यदि वह स्कूल इस शैक्षणिक वर्ष में 90% परीक्षा परिणाम लाते हैं तो उनको जिला प्रशासन की ओर से स्कूल में शैक्षणिक विकास के लिए ₹ 1 लाख और कक्षा 12वीं में 40% से कम प्रतिशत लाने वाले ऐसे स्कूल जो इस शैक्षणिक वर्ष में 90% परीक्षा परिणाम लायेंगे, उनको जिला प्रशासन की ओर से स्कूल में शैक्षणिक विकास के लिए ₹2 लाख प्रदान किए जाएंगे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article रोजगार सहायक को किया गया पद से पृथक
Next Article IMG 20250806 WA0023 छत्तीसगढ़ में अधिक से अधिक ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने हेतु इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों के साथ हुई बैठक: इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी को किया जा रहा प्रोत्साहित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया February 5, 2026
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 5, 2026
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?