Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर एवं एसपी ने महानदी किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर राहत कार्यों का जायज लिया
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260507 WA0014
बिना अनुमति चल रहा था बोर खनन? कापू तहसीलदार की कार्रवाई से मचा हड़कंप
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत अमलीडीह के तत्कालीन सचिव को किया निलंबित
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260507 WA0009
रायगढ़ का भव्य पर्यटन स्थल बनेगा पहाड़ मंदिर,51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया भूमिपूजन
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260507 WA0007
वेदांता स्किल स्कूल छत्तीसगढ़ में युवा स्वावलंबन का सशक्त माध्यम
CHHATTISGARH
IMG 20260507 WA0003
सूत्रीय मांगों को लेकर बीज निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर एवं एसपी ने महानदी किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर राहत कार्यों का जायज लिया

कलेक्टर एवं एसपी ने महानदी किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर राहत कार्यों का जायज लिया

Admin
Admin July 26, 2025 CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Share
3 Min Read
IMG 20250726 WA0017

सभी अधिकारी कर्मचारी को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए

जिन नदी नालों और पुलों के ऊपर से पानी बह रहा वहां बेरीकेटिंग लगाकर पुलिस और राजस्व की टीम तैनात करने के निर्देश दिए

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- 26 जुलाई 2025/ जिले में लगातार हो रही बारिश और महानदी सहित अन्य नदी नालों में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए कलेक्टरडॉ संजय कन्नौजे और पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय ने टीमरलगा, सरिया क्षेत्र के महानदी किनारे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। वहां नदी किनारे के क्षेत्र के लोगों के लिए अस्थाई राहत कैंप में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं तथा दवाईयों का पर्याप्त स्टाक रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जिले में बाढ़ की संभावना को देखते हुए सभी अधिकारियों कर्मचारियों को सतर्क रहने तथा तत्काल प्रभाव से कदम उठाने एवं आवश्यक व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में भी जल भराव, जल निकासी तथा नालियों की साफ सफाई करने के निर्देश दिए। सभी नगरपालिका एवं नगर पंचायत के सीएमओ को कलेक्टर ने मुख्यालय में रहकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
Ad image

कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार व पटवारी को बरसात में मकान क्षति, फसल और पशुधन क्षति होने की स्थिति में तत्काल रिपोर्ट कर आरबीसी 6 (4) के तहत आर्थिक सहयोग प्रदान के लिए प्रतिवेदन बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी राजस्व अमलों और पुलिस की टीम को निर्देश दिए हैं कि जहां नदी नाले के ऊपर से पानी जा रहा है, वहां पर बेरीकैटिंग कर वहां आवश्यक बल लगाया जाए तथा बाढ़ की स्थिति ज्यादा होने पर राहत व्यवस्था और अस्थाई कैंप की तैयारी करें। साथ ही जिला बाढ़ राहत कंट्रोल रूम में अपडेट जानकारी दें ताकि संबंधित अधिकारियों को राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने की निर्देश दिए जा सके।

दुर्घटना जन्य स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने और अलर्ट रहने के लिए मुनादी के निर्देश

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सभी एसडीएम, तहसीलदार व महिला बाल विकास अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों, जनपद सीईओ को निर्देश दिए हैं कि आंगनबाड़ी जाने के रास्ते में भी कोई नदी, नाला या जल भराव की स्थिति हो तो ग्रामवार चिन्हांकन कर ऐसे स्थान में चेतावनी बोर्ड लगाया जाए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।

जर्जर स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को न बिठायें

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी और महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले के जर्जर स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को नहीं बिठाना है। यदि अतिरिक्त कक्ष ना हो तो सामुदायिक भवन या ग्राम पंचायत के भवन में बैठाया जाए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग 29 जुलाई से, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू
Next Article IMG 20250726 WA0019 कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260507 WA0014
बिना अनुमति चल रहा था बोर खनन? कापू तहसीलदार की कार्रवाई से मचा हड़कंप
CHHATTISGARH धरमजयगढ़ May 7, 2026
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत अमलीडीह के तत्कालीन सचिव को किया निलंबित
CHHATTISGARH sakti May 7, 2026
IMG 20260507 WA0009
रायगढ़ का भव्य पर्यटन स्थल बनेगा पहाड़ मंदिर,51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया भूमिपूजन
CHHATTISGARH RAIGARH May 7, 2026
IMG 20260507 WA0007
वेदांता स्किल स्कूल छत्तीसगढ़ में युवा स्वावलंबन का सशक्त माध्यम
CHHATTISGARH May 7, 2026
IMG 20260507 WA0003
सूत्रीय मांगों को लेकर बीज निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
CHHATTISGARH RAIGARH May 7, 2026

Popular Post

IMG 20260507 WA0014
बिना अनुमति चल रहा था बोर खनन? कापू तहसीलदार की कार्रवाई से मचा हड़कंप
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?