खरसिया :- ग्राम चोढा चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा उस समय हो गया जब सद्भावना यात्री बस, जो धर्मजयगढ़ की ओर जा रही थी, को बगल से आ रहे एक ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस में सवार 8 यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खरसिया पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद सभी घायलों को आनन-फानन में खरसिया सिविल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर तेज रफ्तार में था, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



