Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बोरो–संगरा के जंगलों में ‘काला खेल मशीनें जब्त, मगर असली माफिया अब भी बाहर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260307 WA0009
जेश केशरवानी की टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चेस चैम्पियनशिप में बनाई जगह
CHHATTISGARH खरसिया
IMG20260307182953
अवैध महुआ शराब से त्रस्त महिलाएं पहुंचीं चौकी, बोलीं—कार्रवाई के बावजूद क्यों नहीं रुक रहा जहर का कारोबार?
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260307 WA0005
बोरो–संगरा के जंगलों में ‘काला खेल मशीनें जब्त, मगर असली माफिया अब भी बाहर
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
IMG 20260306 WA0016
खरसिया के रौनक अग्रवाल ने यूपीएससी में लहराया परचम
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260306 WA0014
युवा खिलाडियों की कड़ी मेहनत व बेहतर खेल प्रदर्शन से राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी खेल स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » बोरो–संगरा के जंगलों में ‘काला खेल मशीनें जब्त, मगर असली माफिया अब भी बाहर

बोरो–संगरा के जंगलों में ‘काला खेल मशीनें जब्त, मगर असली माफिया अब भी बाहर

Admin
Admin March 7, 2026 CHHATTISGARH धरमजयगढ़
Share
4 Min Read
IMG 20260307 WA0005

धरमजयगढ़ :- कहने को धरमजयगढ़ क्षेत्र अपनी प्राकृतिक संपदा और घने जंगलों के लिए जाना जाता है, लेकिन इन दिनों यहां के बोरो और संगरा इलाके अवैध कोयला कारोबार की कालिख से सने नजर आ रहे हैं। जंगलों के भीतर बेखौफ माफिया भारी मशीनों से कोयला निकाल रहे हैं, जबकि जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करते दिखाई दे रहे हैं।
हाल ही में संगरा के जंगलों में चैन माउंटेन पीसी मशीन लगाकर खुलेआम कोयला उत्खनन किया जा रहा था। जब इसकी चर्चा गांव से लेकर चौक-चौराहों तक पहुंची तो पुलिस और खनिज विभाग हरकत में तो आए, लेकिन कार्रवाई कागजों तक ही सीमित नजर आई। पुलिस ने मामले को खनिज विभाग के हवाले कर पल्ला झाड़ लिया, वहीं खनिज विभाग ने फाइल को कई दिनों तक राजस्व और वन विभाग के बीच घुमाया। अंततः मशीन तो जब्त कर ली गई, लेकिन इस अवैध कारोबार के असली संचालक अब भी पकड़ से दूर हैं।
खनिज विभाग ने बोरो क्षेत्र से करीब 54 टन कोयला जब्त कर अपनी कार्रवाई पूरी होने का दावा जरूर किया है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती है। सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई महज एक ट्रेलर है। बोरो, संगरा, तेजपुर और लालमाटी जैसे इलाकों में आज भी सैकड़ों टन अवैध कोयला डंप पड़ा हुआ है, जिसे माफिया धीरे-धीरे ठिकाने लगाने में जुटे हैं।
कार्रवाई के डर से कुछ समय के लिए शांत हुए तस्कर अब रात के अंधेरे में फिर सक्रिय हो गए हैं। बाहरी इलाकों से बुलाए गए ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध कोयला ईंट भट्ठों तक पहुंचाया जा रहा है। 3 मार्च को पुलिस द्वारा पकड़ी गई कोयला लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली इसी अवैध नेटवर्क का प्रमाण मानी जा रही है।
हालांकि इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक सज्जाद मोहम्मद उर्फ जादू को पकड़कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 170/126/135(3) के तहत केवल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर मामले को शांत करने की कोशिश की है। सवाल यह उठ रहा है कि जब कोयला तस्करी का इतना बड़ा नेटवर्क चल रहा है तो उसके असली सरगना और खरीददार आखिर कानून की पकड़ से दूर क्यों हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में जंगलों के भीतर भारी मशीनें चल रही हैं। क्या संबंधित विभागों को बाकी इलाकों में पड़े सैकड़ों टन अवैध कोयले की जानकारी नहीं है, या फिर जानबूझकर आंखें मूंद ली गई हैं।
ट्रैक्टर चालक तो जेल पहुंच गया, लेकिन उस कोयले का असली मालिक और उसे खरीदने वाले ईंट भट्ठा संचालक अब भी बेखौफ हैं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि धरमजयगढ़ में चल रहा यह खेल सिर्फ कोयले की चोरी नहीं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
यदि समय रहते बोरो, संगरा, तेजपुर और लालमाटी जैसे संवेदनशील इलाकों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो यह साफ हो जाएगा कि इस पूरे खेल में माफिया और तंत्र के बीच गहरी सांठगांठ है।

थाना प्रभारी के बिगड़े बोल

मामले में जानकारी लेने के लिए थाना प्रभारी सीताराम से संपर्क किया गया तो वे भड़क उठे। उन्होंने इसे हफ्ते भर पुराना मामला बताते हुए थाना स्टाफ भगत से जानकारी लेने को कहा। वहीं भगत ने भी आवाज ऊंची होने की बात कहकर मामले में ज्यादा जानकारी देने से परहेज किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260306 WA0016 खरसिया के रौनक अग्रवाल ने यूपीएससी में लहराया परचम
Next Article IMG20260307182953 अवैध महुआ शराब से त्रस्त महिलाएं पहुंचीं चौकी, बोलीं—कार्रवाई के बावजूद क्यों नहीं रुक रहा जहर का कारोबार?

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260307 WA0009
जेश केशरवानी की टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चेस चैम्पियनशिप में बनाई जगह
CHHATTISGARH खरसिया March 7, 2026
IMG20260307182953
अवैध महुआ शराब से त्रस्त महिलाएं पहुंचीं चौकी, बोलीं—कार्रवाई के बावजूद क्यों नहीं रुक रहा जहर का कारोबार?
CHHATTISGARH खरसिया March 7, 2026
IMG 20260307 WA0005
बोरो–संगरा के जंगलों में ‘काला खेल मशीनें जब्त, मगर असली माफिया अब भी बाहर
CHHATTISGARH धरमजयगढ़ March 7, 2026
IMG 20260306 WA0016
खरसिया के रौनक अग्रवाल ने यूपीएससी में लहराया परचम
CHHATTISGARH खरसिया March 6, 2026
IMG 20260306 WA0014
युवा खिलाडियों की कड़ी मेहनत व बेहतर खेल प्रदर्शन से राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी खेल स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान
CHHATTISGARH RAIGARH March 6, 2026

Popular Post

IMG 20260307 WA0009
जेश केशरवानी की टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चेस चैम्पियनशिप में बनाई जगह
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?