खरसिया :- भाजपा नेता ईश्वर गबेल की माता एवं युवा नेता मनोज गबेल की दादी स्वर्गीय ताराबाई गबेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गुरुवार को उनके निवास स्थान औरदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गबेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी राठिया, धर्म जागरण प्रांत संयोजिका मातृ शक्ति अंजू गबेल, जिला कार्यसमिति सदस्य भूपेन्द्र वर्मा, ज़ोंबी मंडल अध्यक्ष छेदू राम राठिया, ज़ोंबी मंडल प्रभारी जयप्रकाश डनसेना, महिपाल सिंह पंकज, दीपक यादव, राकेश धृतलहारे सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सभी ने स्व. ताराबाई गबेल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद करते हुए परिवारजनों को सांत्वना दी।
