रायगढ़ :- कोतरलिया ग्राम पतरापाली (थाना चक्रधरनगर) निवासी प्रदीप कुमार चौहान ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनके छोटे भाई विजय कुमार चौहान की शादी में मिले दहेज की बाइक (होंडा एसपी शाइन, रंग– पर्ल साइरन ब्लू, क्रमांक CG 06 HA 4222) चोरी हो गई।
प्रदीप ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर 2025 की सुबह लगभग 5:45 बजे वे कोतरलिया स्टेशन के पास बंटी किराना दुकान के सामने बाइक लॉक कर स्टेशन गए थे। करीब 7:00 बजे लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चला।
चोरी हुई बाइक का इंजन नंबर JC94EG0487056 और चेसिस नंबर ME4JC942ARG274266 है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है।
प्रदीप ने थाना चक्रधरनगर में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

