Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: आंगनबाड़ी केंद्रों में भर्रा शाही आंगनबाड़ी केंद्र बंद कहीं कार्यकर्ता नदारद
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » आंगनबाड़ी केंद्रों में भर्रा शाही आंगनबाड़ी केंद्र बंद कहीं कार्यकर्ता नदारद

आंगनबाड़ी केंद्रों में भर्रा शाही आंगनबाड़ी केंद्र बंद कहीं कार्यकर्ता नदारद

Admin
Admin November 1, 2025 CHHATTISGARH खरसिया
Share
7 Min Read
IMG 20251101 WA0006

स्वास्थ्य एवं महिला विकास सभापति आरती पटेल ने केंद्रों का किया दौरा मिला जमकर भ्रष्टाचार

खरसिया :- जनपद पंचायत खरसिया में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद निर्वाचित बीडीसी आरती लक्ष्मी पटेल को स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास का सभापति बनाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों से मिल रही लगातार शिकायतों के बाद आज पटेल ने गोरपार, जोबी बर्रा और फरकानारा सेक्टर की आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा करते हुए निरीक्षण किया जिसमें सभी केन्द्रों में अनियमितताएं पाई गई। इस संबंध में आरती लक्ष्मी पटेल ने बताया कि मेरे द्वारा इन तीनों सेक्टरों का निरीक्षण किया गया जिसमें ग्राम गोरपार में एक आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला और एक में सिर्फ सहायिका मिली और तीसरे में हमारे आने के बहुत देर बाद कार्यकर्ता केंद्र में पहुंची। कोड़ी कुंडा और खम्हार में भी सिर्फ सहायिका ही केंद्र को संचालित कर रही थी कार्यकर्ता नदारद थी। इस संबंध में सहायिका से पूछने पर उन्होंने बताया कि दो तीन दिनों से कार्यकर्ता नहीं आ रही है और क्यों नहीं आ रही है इसकी जानकारी हमें नहीं है। निरीक्षण के दौरान किसी केन्द्र में दो और किसी केन्द्र में चार पाँच बच्चे ही उपस्थित थे जबकि उपस्थिति पंजी पूछने पर सहायिकाओं ने बताया कि रजिस्टर अलमारी में है और उसकी चाबी कार्यकर्ता के पास है। अनेक केंद्रों में दाल और सब्जी थी ही नहीं नाम मात्र में उपस्थित बच्चों को सिर्फ चावल खिलाया जा रहा था। कई केंद्रों में बच्चे कम थे और उपस्थिति ज्यादा दर्शाते हुए अधिकारियों की मिलीभगत से वर्षों से जमकर भ्रष्टाचार करते हुए शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई जा रही है।

img 20251101 wa00051886460808036600481

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री से करेंगे शिकायत

- Advertisement -
Ad image

हमारी सरकार बनने के बाद अब इसे रोकने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं और इसकी शिकायत भी महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री महोदया माननीय लक्ष्मी राजवाड़े जी और उच्च अधिकारियों को भी की जावेगी। लगभग सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आलमारी बर्तन कुकर खिलौने आदि भी नहीं थे जबकि सभी केन्द्रों में परियोजना द्वारा सप्लाई की गई है। और उसके बिलों का आहरण किया गया है। गोरपार के एक केंद्र की सहायिका ने बताया कि अलमारी कई माह पहले दी गई थी जो कि कार्यकर्ता के घर में रखी है और पुरानी अलमारी को कबाड़ी के पास बेच दिया गया है। सर्फ साबुन तेल फिनाइल और हार्पिक आदि नहीं थे जिनका हर माह परियोजना और सेक्टर प्रभारी द्वारा फर्जी बिल बनाकर रुपए निकाले जाते है।

केंद्रों में रंग रोगन और पेंटिंग के नाम पर किया गया है जबरदस्त भ्रष्टाचार – आरती पटेल

आरती लक्ष्मी पटेल ने आगे बताया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में रंग रोगन और वाल पेंटिंग के नाम पर तीन हजार रुपये निकाले गए हैं जबकि आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने बताया कि सिर्फ बाहर की दीवार पर थोड़ा सा रंग रोगन किया गया है और आंगनबाड़ी केंद्र में रंग रोगन और वाल पेंटिंग हो गई है के नाम पर उनके दस्तखत करवा लिए गए है। बाहरी दीवारों को देखने पर साफ पता चल रहा है कि इसमें पाँच सौ रुपये भी खर्च नहीं हुए होंगे। और अंदर दीवालों पर किसी भी प्रकार की वाल पेंटिंग नहीं की गई है। श्रीमती पटेल ने आगे कहा कि गर्भवती महिलाएं एवं शिशुवती महिलाओं को दिए जाने वाले पोषण आहार के नाम पर भी भारी मात्रा में राशि का आहरण किया जा रहा है। पूरक पोषण आहार के नाम पर भी जमकर धांधली की जा रही है। मेरे द्वारा क्षेत्र के आंगनबाड़ीयों का निरीक्षण किया जा रहा है। जानकारी मिलने पर पर्यवेक्षक द्वारा व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को आगाह कर दिया गया था। उसके बावजूद भी अनेक कार्यकर्ता नदारद थी और केंद्र में बच्चे भी नहीं थे। इससे पता चल रहा है कि अधिकारियों के संरक्षण में कार्यकर्ता कितनी नीडर और दुस्साहसी हो गई है। एक कार्यकर्ता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि सेक्टर प्रभारी द्वारा गर्म भोजन के नाम पर दो सौ रुपये प्रति आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता से उगाही की जाती है। जिसकी वजह से हमें ज्यादा बच्चों की उपस्थिति दर्ज करनी पड़ती है। पैसे न देने पर सुपरवाइजर पर्यवेक्षक द्वारा नोटिस देने और अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी दी जाती है। इस एक सेक्टर में चौंसठ आंगनबाड़ी केंद्र है। आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति नहीं होने और केंद्रों के बंद होने के संबंध में जोबी सेक्टर की पर्यवेक्षक अनिता कांबले से बात करने पर उन्होंने बताया कि मैं अभी खरसिया में हूं और मुझे जानकारी नहीं है। सोचने वाली बात यह है कि दो दो तीन तीन दिन से कार्यकर्ता गायब हैं और आंगनबाड़ी खुल नहीं रहे हैं और खुल रहे हैं तो बच्चे नहीं आ रहे हैं या एक से दो बजे के बीच बंद कर दिए जा रहे हैं। इस सब की पर्यवेक्षक को जानकारी नहीं है, क्या ऐसा हो सकता है। वहीं बर्तनों के संबंध में पर्यवेक्षक अनिता कांबले ने बताया कि सिर्फ एक दो केन्द्र में ही नये बर्तन दिए गए हैं और अलमारी के संबंध में उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में नहीं है मैं पता करके बता पाऊंगी।

कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्ति हैं संदेहास्पद

पटेल ने आगे कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग में दिख रही इन अनियमितताओं को देखते हुए हाल ही में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्ति में भी जमकर भ्रष्टाचार किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

वर्षों से एक ही जगह जमी हुई पर्यवेक्षक हो गई हैं निरंकुश

आरती लक्ष्मी पटेल ने बताया कि सभी सेक्टरों की पर्यवेक्षिकाएं वर्षों से एक ही जगह पदस्थापित हैं जिसकी वजह से ये शासन प्रशासन के प्रति किसी भी जवाबदारी के प्रति घोर लापरवाह और निरंकुश हो गई हैं। हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी मांगने पर इनकार कर दिया जाता है। परियोजना ऑफिस में सभी सेक्टरों और उनमें में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची मांगने पर आनाकानी करते हुए टाल दिया जाता है और सूची उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG20251018162835 बरदाना चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार — पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Next Article IMG 20251101 WA0007 छत्तीसगढ़ विधानसभा का 25 साल का इंतजार खत्म, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए विधानसभा भवन को राज्य को किया समर्पित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया February 5, 2026
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 5, 2026
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?