बालोद : इसमे कोई संदेह नही होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ जैसे दिन रात चोरबोरात ले पसीना बहा के कमाऊ खाऊ अऊ लाद देके के सूतो वाली सोंच और विचारधारा रखने वाले राज्य के भीतर मौजूद हमारी बोली, भाखा और हमारी संस्कृति ने पुरे दुनिया पर अपनी छाप छोडते हुए हमे गौरव प्राप्त प्रदान करने में कोई कसर नही छोडा है। फलस्वरूप पूरे दुनिया को हमने यह मिशाल देने हेतू विषय कर दिया है कि दुनिया हम सभी छगवासियों को सलाम करते हुए यह कहती हुई दिखाई देती है,कि छत्तीसगढ़िया सबले बढिया। निश्चित रूप से यह मिशाल हर एक छतिसगढीहा करीया बेटी और बेटा के लिये गौरवान्वित करने वाली बात है, किन्तु छत्तीसगढ़ महतारी की पावन सरजंमी पर जिस तरह से लगातार बढती हुई अपराधिक घटनाक्रम आये दिन घटते हुए दिखाई दे रही है,वह निश्चित रूप से समाजिक के भीतर डर और भय का माहौल बना रहा है जो कि कई सवालो को जन्म देती है।
ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़ वासियों को जरा गंभीरता सें विचार करने की आवश्यकता है, कि क्या हम अपनी भाखा, बोली और संस्कृति के अलावा बतौर अपराधिक गतिविधियों के लिये भी अब पहचाने जा रहे है? और क्या यह तमगा छत्तीसगढ़ जैसे चोरबोरात ले पसीना बहाऊ अऊ मेहनत के रोटी खाके लाद देके सूतो वाली सोंच और विचारधारा के बलबूते पुरे दुनिया में मजबुती के साख बनाने वाली सूबे लिये सही है। यदि सही नही है तो हम राज्य में तेज गति के साथ दिनोदिन बढ रही अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिये क्या उचित कदम उठा रहे है? चूंकि सूबे में कानून व्यवस्था का भंयकर बुरा हाल है। जिसका आलम सूबे के गृहमंत्री के गृहजिले में पदस्थ कलेक्टर ने एसपी से अपनी सुरक्षा हेतू गुहार लगा कर बंया कर दिया है। वंही दूसरी तरफ एक पुलिस अधिकारी जो आम जनता को सुरक्षा प्रदान करता है वह स्वंय थाना के बैराक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेता है। अब ऐसे में चुप्पी साधकर बैठे रहना शायद किसी भी छत्तीसगढ़ वासियो के लिये बर्दास्त योग्य नही माना जा सकता है। बहरहाल लंबी चुप्पी और बालोद पुलिस की जबरदस्त सुस्ती के बीच दल्लीराजहरा थाना में पदस्थ रहे ASI हिरामन मंडावी आत्महत्या प्रकरण और इस प्रकरण को लेकर बेबाकी के साथ आवाज बुंलद करने वाले मिराज खान के विषय में माननिय हाईकोर्ट बिलासपुर ने बालोद पुलिस से गंभीरता के साथ हलफनामा और जवाब लबत किया है। माननिय हाईकोर्ट बिलासपुर के द्वारा जारी आदेश को देखकर ASI हिरामन मंडावी से तात्लुक रखने वाले लोग हैरान हो चुके है।
