रायगढ़, 1 सितम्बर2023/ युवा कैरियर निर्माण योजना अंतर्गत प्री.मेडिकल एवं प्री.इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों के चयन के लिए जिला स्तर पर आवेदन मंगाये गये थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण उपरांत पात्र पाये गये अभ्यर्थियों का प्राक्चयन परीक्षा 10 सितम्बर 2023 को दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू उरकुरा मार्ग, रायपुर छ.ग.में परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। अभ्यर्थी विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपना रोल नंबर, स्वयं सत्यापित फोटो तथा संपूर्ण विवरण भरक स्वयं परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हो सकते है।
प्री.मेडिकल एवं प्री.इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु पात्र अभ्यर्थियों का प्राक्चयन परीक्षा 10 सितम्बर को
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
