Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित, कृषि विभाग के मैदानी अमलो को दिया गया प्रशिक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित, कृषि विभाग के मैदानी अमलो को दिया गया प्रशिक्षण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 31, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

सक्ती 31 अगस्त 2023/ किसानो द्वारा खेती में रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक दवा का असंतुलित उपयोग करने पर मिट्टी की उर्वरक क्षमता कम होती है और उपजाऊ पन घटता है। उर्वरक एवं कीटनाशक दवा के असंतुलित उपयोग से
अनाज की गुणवत्ता प्रभावित होती है साथ ही मानव स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव भी पड़ता है।
उपसंचालक कृषि विभाग सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार कृषि उत्पादन आयुक्त छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा नत्रजनीय उर्वरक के अधिक उपयोग पर रोकथाम के लिए कार्यशाला आयोजित कर कृषि विभाग के मैदानी अमलो को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए है। जिसके तहत कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर के वैज्ञानिकों द्वारा मैदानी अमलो को प्रशिक्षण दिया गया। उनके द्वारा उर्वरको के संतुलित उपयोग तथा अन्य वैकल्पिक व्यवस्था पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव दीक्षित ने कहा कि किसानो द्वारा नत्रजनीय उर्वरक यूरिया का अधिक उपयोग करने से मिट्टी की जल धारण क्षमता कम होती है और मिट्टी अम्लीय होने से धीरे धीरे मिट्टी की उपजाऊ पन कम होती है। उन्होंने कहा कि किसानों को समझाइश दी जाये कि नत्रजनीय उर्वरक का उपयोग कम करें, पोटास का उपयोग करें, साथ ही गोठानो में मिलने वाली वर्मीखाद का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि किसानों को जागरूक किया जाये कि नत्रजन, स्फुर, पोटास का संतुलन बनाए रखें, इसके साथ ही जिंक , सल्फर, कैल्शियम फास्फोरस आयरन जैसे माइक्रोन्यूट्रींस खाद का उपयोग करें। जिससे मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बनी रहेगी।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक शशिकांत सूर्यवंशी ने कहा कि सही समय पर, सही मात्रा में, सही खाद का उपयोग करने पर भी अधिकतम उपज प्राप्त हो सकती है। अधिक मात्रा में यूरिया के उपयोग से पौधा हर भरा होता है, पर कीट व्याधि की आक्रमण बढ़ती है। जिसके बचाव के लिए कीटनाशक दवा का उपयोग करना पड़ेगा। इससे अनावश्यक खर्च बढ़ेगा, तथा मिट्टी भी प्रदूषित होगी।
उप संचालक कृषि सक्ती ने कहा कि यूरिया के अधिक उपयोग से खेती में लाभ नहीं होगा। इसलिए किसान मैदानी अमलो के सलाह के अनुसार खाद का उपयोग करें। इससे स्वयं का अनावश्यक खर्च नहीं होगा साथ ही मिट्टी की उर्वरक क्षमता भी बनी रहेगी। इस कार्यशाला में अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री कृतराज, सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं सभी विकास खंड के मैदानी अमले उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 31, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article हत्या : मामूली झगड़ा विवाद में ससुर की मारपीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Next Article एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बीजापुर में काउंसलिंग 31 अगस्त से 06 सितम्बर 2023 तक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?