29 अगस्त 2023 से 29 सितंबर 2023 तक हर मंगलवार एवं शुक्रवार को किया जाएगा कार्यक्रम
बीजापुर 31 अगस्त 2023- 29 अगस्त को शिशु संरक्षण माह 2023 का जिला स्तरीय सुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम के द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम 29 अगस्त 2023 से 29 सितंबर 2023 तक हर मंगलवार एवं शुक्रवार को वीएचएसएनडी सत्र के साथ सत्र के साथ किया जाएगा जिसमें 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की सिरप एवं 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन एवं फोलिक एसिड की सिरप पिलाई जानी है। इस मौके पर उद्घाटन समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके, सिविल सर्जन डॉ वाय के ध्रुव, डॉ रत्ना, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मंगेश एवं डॉ नेहा, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, जिला समन्वयक मितानिन कार्यक्रम, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर बीजापुर, जोनल कोऑर्डिनेटर न्यूट्रीशन इंटरनेशनल, पिरामल से श्री भारत साहू, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, मितानिन प्रशिक्षक मितानिन प्रोग्राम एवं मितानिन उपस्थित रहे।
