Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की 11 सितम्बर तक बढ़ी समयावधि
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260625180813
पाईल्स ऑपरेशन के लिए अस्पताल गया 22 वर्षीय युवक, दो घंटे में लौट आया शव! खरसिया सिविल अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप, परिजनों का
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की 11 सितम्बर तक बढ़ी समयावधि

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की 11 सितम्बर तक बढ़ी समयावधि

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 30, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20230830 WA0026

रायगढ़, 30 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार तथा सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव भी बैठक में उपस्थित रहे। जिसमें आगामी निर्वाचन के संबंध में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, अब तक की स्थिति में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए प्राप्त फार्म की जानकारी, बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति तथा मानक दर निर्धारण के संंबंध में चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने बैठक में राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए मतदान केन्द्रों में दावा/आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि बढ़ायी गयी है। पूर्व में 31 अगस्त 2023 की तिथि निर्धारित थी, उसे बढ़ाकर अब 11 सितम्बर 2023 तक मतदान केन्द्रों में दावा/आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। इन दावा/आपत्तियों का निराकरण 28 सितम्बर 2023 तक किया जाएगा तथा 4 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिन्हा ने बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए अब तक प्राप्त फार्म की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति की सूची उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने आयोग के निर्देशानुसार द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान दलों को आवश्यक जानकारी व फार्म उपलब्ध करवाने की बात रखी। साथ ही आगामी विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत निर्वाचन व्यय निगरानी के तहत मानक दर निर्धारण हेतु जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा प्राप्त मानक दरों की जानकारी दलों को उपलब्ध करवायी गयी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने बैठक में आदर्श आचार संहिता के प्रभावशील होने पर की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने इस दौरान कानून व्यवस्था को लेकर दलों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू होने पर इसके प्रावधान प्रभावी हो जाते है। उन्होंने सभी दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि इससे संबंधित सभी अधिनियमों व धाराओं के बारे में विस्तृत जानकारी रखें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी, श्री पवन शर्मा, श्री विलीस गुप्ता, श्री ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, श्री आशीष शर्मा, श्री नित्यांनद देवांगन, श्री प्रिंकल दास, श्री रवि चौधरी, श्री पिन्टू सिंह, श्री चंद्रेश साहू, श्री इन्नोसेन्ट कुजूर, चन्द्रप्रभा पटेल उपस्थित रहे।
*2 व 3 सितम्बर को मतदान केन्द्रों में लगेंगे विशेष शिविर*
कलेक्टर श्री सिन्हा ने बताया कि जिले में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आंशिक संशोधन किया गया है तथा अब 11 सितम्बर तक मतदान केन्द्रों में दावा/आपत्तियां ली जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी 2 व 3 सितम्बर को मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। जहां मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन व विलोपन संबंधी आवेदन लिए जायेंगे।
*जिले में चलाया जा रहा है स्वीप कार्यक्रम*
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाये जाने के उद्देश्य से जिले में लगातार स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसके माध्यम से ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीन के उपयोग के बारे में जानकारी दी जा रही है। स्वीप सतरंगी माह कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखण्डों में मतदाता जागरूकता रैली, व्याख्यान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20230830 WA0024 1 शराब पीकर बाइक चलाना पड़ा भारी , न्यायालय ने काटा 10 हजार का चालान
Next Article IMG 20230830 WA0027 जिले के स्कूली बालिकाओं को मिलेगा कराटे प्रशिक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260625180813
पाईल्स ऑपरेशन के लिए अस्पताल गया 22 वर्षीय युवक, दो घंटे में लौट आया शव! खरसिया सिविल अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप, परिजनों का
CHHATTISGARH खरसिया June 25, 2026
IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 20, 2026
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया June 16, 2026
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti June 16, 2026
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा June 16, 2026

Popular Post

IMG20260625180813
पाईल्स ऑपरेशन के लिए अस्पताल गया 22 वर्षीय युवक, दो घंटे में लौट आया शव! खरसिया सिविल अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप, परिजनों का
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?