सारंगढ़-बिलाईगढ़, 30 अगस्त 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी सहित जिले के अधिकारियों ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंगलवार को बैठक से पहले महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) छिंद (सारंगढ़) से निर्मित बैगों का खरीदी किया। सभी ने बैग के साथ एक सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, एसडीएम मोनिका वर्मा, डॉ. स्निग्धा तिवारी, नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान, सीएमएचओ डॉ. एफ.आर. निराला, जिला शिक्षा अधिकारी डेजी रानी जांगड़े, समाज कल्याण अधिकारी विनय तिवारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अतुल दांडेकर, खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, सहायक आयुक्त आशीष बनर्जी, सीएमओ राजेश पांडेय, मनीष गायकवाड, मधुलिका सिंह, सीईओ अभिषेक बनर्जी, प्रज्ञा यादव, योगेश्वरी बर्मन, सभी बीईओ, तहसीलदार आदि उपस्थित थे।
जिले के छिंद रीपा से निर्मित बैगों को अधिकारियों ने खरीदी किया
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
