Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खेल के क्षेत्र में हो रहा विस्तार, खिलाडिय़ों के लिए बन रहे एकेडमी-खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

खेल के क्षेत्र में हो रहा विस्तार, खिलाडिय़ों के लिए बन रहे एकेडमी-खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 30, 2023 CHHATTISGARH
Share
7 Min Read

रायगढ़।29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायगढ़ शहर के खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों को रायगढ़ स्टेडियम में लगभग ढ़ाई करोड़ रूपये से अधिक की लागत से तैयार की गई सुविधाओं की सौगात खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के हाथों मिली। रायगढ़ स्टेडियम में पहले से मौजूद सुविधाओं को अपग्रेड किया गया है। साथ ही विभिन्न खेलों के अभ्यास के लिए नये मैदान व संसाधनों की व्यवस्था की गयी है।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महान हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष 29 अगस्त को देशभर में खेल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेरणा एवं खेल के परिणाम स्वरूप ही हम दुनिया में बहुत दिनों तक हॉकी खेल में आगे रहे। उन्होंने सभी को खेल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आज खेल दिवस के अवसर पर रायगढ़ स्टेडियम का जीर्णोद्वार किया गया है, जिससे खिलाडिय़ों को यहां सभी प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवायी गयी है। खेल मंत्री श्री पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुझे जब खेल मंत्रालय का कार्यभार मिला तो सिर्फ 2 एकेडमी थे जो रनिंग में नहीं थे। आज 24 एक्सीलेंस सेंटर, 9 बोर्डिंग और रेसीडेशिंयल एकेडमी है और 7 अन्य बनने जा रहे है। इस प्रकार पिछले चार साल में 40 एकेडमी हो चुके है। हमारा लक्ष्य हर जिले में एक एकेडमी का निर्माण करना था लेकिन आज इंफ्रास्ट्रक्चर डेव्लपमेंट होता गया तो एक ही स्टेडियम में कई एकेडमी खोलने का मौका मिला और संख्या लगातार बढ़ती चली गयी है। इसी तारतम्य में आज रायगढ़ स्टेडियम अपने नये स्वरूप में परिलक्षित हो रहा है। जिससे खिलाडिय़ों को खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे का मौका मिलेगा। खेल मंत्री श्री पटेल ने जिंदल फाउण्डेशन एवं जिला कलेक्टर को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर खेलमंत्री श्री पटेल ने मोबाईल वेटेनरी क्लीनिक वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
विधायक श्री प्रकाश नायक ने कहा कि रायगढ़ स्टेडियम का जीर्णोद्धार हुआ है, स्टेडियम में जिम, बैडमिंटन और बास्केटबाल कोर्ट, स्विमिंग पुल, टेबल टेनिस हाल में सुविधाओं के साथ मुख्य गैलरी और पेवेलियन की सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। पूर्व में रायगढ़ स्टेडियम के जिम में काफी पुराने उपकरण थें, जिसे स्टेडियम के कायाकल्प के साथ इसे भी अब पूरी तरह से चेंज कर दिया गया हैं। जिससे शहरवासियों के साथ ही यहां खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मंत्री के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षो में प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को संवारने का काम हुआ है। जिससे खेल का एक जबरदस्त माहौल बना और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने कहा कि खेल दिवस के उपलक्ष्य में एक बहुत अच्छी अधोसंरचना यहां पर उपलब्ध करायी जा रही है। खेल मंत्री एवं स्थानीय विधायक की पहल पर आगे भी खिलाडिय़ों को ऐसी सुविधा मिल पायेगी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि सीएसआर मद के तहत शहर के रायगढ़ स्टेडियम में लगभग ढ़ाई करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार का काम हुआ है। उन्होंने जिंदल समूह को बधाई देते हुए कहा कि इतने कम समय में पूरी क्वालिटी के साथ उन्होंने काम किया है। चक्रपथ में ऊंचाई कार्य में भी जिंदल समूह का सहयोग मिल रहा है। जिससे आने वाले बारिश में वहां होने वाली दिक्कतों से शहरवासियों को छुटकारा मिल जाएगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील चंद्रवंशी, जिंदल के ईडी श्री सब्यासाची बंदोपाध्याय, श्रीमती अनंदिता बंदोपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री सलीम नियारिया, श्री शाखा यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता गुप्ता, श्रीमती रानी चौहान, जेएसपीएल श्री संजीव चौहान, श्री रामचंद्र शर्मा सहित जिले के खिलाड़ीगण एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्लेयर विसेन्ट लकड़ा का किया गया सम्मान
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ मुख्यालय के ग्राम-सिथरा के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री विसेन्ट लकड़ा का खेल दिवस के अवसर पर सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री लकड़ा भारतीय हॉकी टीम के सेंटर फारवर्ड के रूप में दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया था। उन्होंने 1978 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में खेले गए हॉकी विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व किये थे। इसी प्रकार आज खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विसेन्ट लकड़ा के साथ ही जिले के अन्य वरिष्ठ खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया। जिसमें श्रीमती आशा त्रिपाठी को हॉकी के लिए, श्री प्रेम किशोर प्रधान को बॉक्सिंग में, श्री मुकेश चटर्जी को फुटबाल, क्रिकेट, हॉकी सहित अन्य खेलो के लिए, श्री राजेश पटनायक को कबड्डी, श्री उपेन्द्र सिंह ठाकुर को बैडमिंटन, श्री विनोद अग्रवाल को टेबिल टेनिस, श्री एलेक्जेन्डर को हॉकी, श्री जेम्स वर्गीस को फुटबाल एवं श्री विनित पाण्डेय को बास्केट बाल में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।
वुडन बैडमिंटन कोर्ट, बॉस्केट बाल का नया कोर्ट भी बनाया गया
स्टेडियम में दो विश्व स्तरीय वुडन बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है। व संपूर्ण हॉल का जीर्णोद्धार किया गया। जिसके तहत वुडन कोर्ट में हाई क्लास 5 एमएम मैटिंग बिछाया गया हैं, सुविधाओं का विस्तार करते हुए हॉल के अंदर वॉशरुम व चेंजिंग रूम, रिसेप्शन कंपार्टमेंट व प्रवेश द्वार की मरम्मत की गई हैं। रायगढ़ स्टेडियम में वर्तमान में एक बास्केट बॉल कोर्ट है। उसके जीर्णोद्धार के साथ ही एक नया बास्केटबाल कोर्ट भी तैयार किया गया है। जिससे अब गल्र्स और बॉयज के लिए अलग-अलग बास्केटबाल कोर्ट की सुविधा मिल पाएगी। इसके साथ ही दोनों कोर्ट के बाहर जाली दार फेंसिंग व लाईटिंग की व्यवस्था की जा रही है। स्विमिंग पुल की साज-सज्जा कर, घास एवं वृक्षारोपण जैसे कार्य कर लिया गया गया है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 30, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से की अपील,रक्षाबंधन पर्व पर समूह की बहनों द्वारा गोबर और अन्य स्थानीय उत्पादों से तैयार राखियां का ही उपयोग करें
Next Article ये राखी है खास, घरौंदा के 20 दिव्यांग बना रहे हैं राखी, 5 रूपए से लेकर 100 रुपए तक की हैं राखियां

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?