Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सरगुजा रेंज पुलिस ने पावर प्लांट में किया 3 करोड़ रुपए के 13 क्विंटल से अधिक गांजा सहित अन्य नशीले वस्तुओं का नष्टीकरण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सरगुजा रेंज पुलिस ने पावर प्लांट में किया 3 करोड़ रुपए के 13 क्विंटल से अधिक गांजा सहित अन्य नशीले वस्तुओं का नष्टीकरण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 30, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

तुषार भारती सूरजपुर
सूरजपुर। सरगुजा रेंज में जब्त 13 क्वींटल 14 किलो गांजे सहित अन्य नशीली पदार्थाे को पावर प्लांट के बायलर में डालकर बिजली का उत्पादन किया गया। जिससे करीब 1 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होने का अनुमान है। रेंज में यह दूसरी बार गांजा नष्टीकरण कर बिजली का उत्पादन किया गया है। बाजार मूल्य के हिसाब से लगभग 3 करोड़ के मादक पदार्थों को नष्टीकरण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री अंकित गर्ग ने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए नशीली वस्तुओं को नष्ट किया गया जिससे बिजली का उत्पादन हुआ है।
आईजी श्री अंकित गर्ग ने कहा कि सरगुजा रेंज के जिलों के द्वारा अभियान चलाकर नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर नशीली पदार्थ गांजा, बाउन शुगर, सिरप, कैप्सूल, इंजेक्शन, टेबलेट जप्त की गई थी। पुलिस द्वारा पकड़े गए नशे के जखीरे का नष्टीकरण किया गया। अभियान के तहत सरगुजा रेंज में 174 प्रकरणों में 13 क्वींटल 14 किलो 783 ग्राम गांजा, 62 नग गांजा का पौधा, बाउन शुगर 34 ग्राम 22 मिलीग्राम, 58977 नग कफ सिरप, 9703 नग इंजेक्शन, 161004 नग टेबलेट का नष्टीकरण इंदिरा पावर जैन प्राईवेट लिमिटेड गिरवरगंज-नयनपुर में किया गया। नष्टीकरण के दौरान जलाए गए गांजे से बिजली का उत्पादन भी हुआ है।

हाई पावर ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देख-रेख में हुआ नष्टीकरण।
आईजी सरगुजा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने नशीले पदार्थाे के नष्टीकरण को लेकर सारे इंतेजामों को पहले से ही दुरूस्त करा रखा था। सरगुजा रेंज के सभी जिलों में नशे के विरुद्ध अच्छी कार्रवाई की गई है। मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए रेंज स्तर पर 3 सदस्यीय हाई पावर ड्रग डिस्पोजल कमेटी बनाई गई है। मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही समिति के अध्यक्ष आईजी सरगुजा श्री अंकित गर्ग, सदस्य पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला, पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा की उपस्थिति में मंगलवार, 29 अगस्त 2023 को किया गया। कप सिरप की शिशियों और टेबलेट्स को जलाकर, रोलर से कुचलवाकर नष्ट किया गया और फिर जमीन पर गड्ढा खोदकर उसे मिट्टी से पाट दिया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभाराज अग्रवाल, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, एसडीओपी प्रेमनगर एम्मानुएल लकड़ा, प्रशिक्षु डीएसपी स्निग्धा सलामे, प्लांट के जीएम डी.एस.साहू, आईजी ऑफिस के रीडर सुभाष ठाकुर, विकास सिंह, थाना प्रभारी सूरजपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, रक्षित निरीक्षक रामप्रसाद पैंकरा, निरीक्षक जावेद मियादाद सहित सरगुजा रेंज के कई पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 30, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article मॉ की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को चौकी चेन्द्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से की अपील,रक्षाबंधन पर्व पर समूह की बहनों द्वारा गोबर और अन्य स्थानीय उत्पादों से तैयार राखियां का ही उपयोग करें

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?