Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और कानून व्यवस्था को लेकर समन्वय के साथ काम करें विभाग-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और कानून व्यवस्था को लेकर समन्वय के साथ काम करें विभाग-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 29, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 28 अगस्त 2023/ आगामी निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनजर कानून व्यवस्था तथा सीमावर्ती इलाकों में निगरानी तंत्र को मजबूत रखने तथा अवैध रूप से शराब, धन व अन्य सामग्रियों के परिवहन पर कार्यवाही के लिए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में एक संयुक्त बैठक आयोजित हुयी। जिसमें रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार तथा सारंगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह भी शामिल हुए।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आबकारी विभाग को जिले में अपने निगरानी व सूचना तंत्र को मजबूत रखने तथा शराब के अवैध परिवहन पर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमा पर बने चेक पोस्ट व बैरियर में लगे सभी विभाग के कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ निगरानी व जांच के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि कानून व्यवस्था तथा अवैध परिवहन पर कार्यवाही के लिए पुलिस के साथ परिवहन, आबकारी, माईनिंग एवं जीएसटी की टीम आपसी समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने सभी विभाग को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि फील्ड पर प्रभावी रूप से कार्यवाही करने के लिए विभागों के बीच सूचनाओं का आपसी आदान-प्रदान नियमित रूप से होना चाहिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने जीएसटी विभाग के अधिकारियों को भी उनके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप पूरे जिले में जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। गोडाउन तथा स्टॉक की जांच, ई-वे बिल आदि की नियमित रूप से जांच करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि हर हफ्ते सभी विभागों द्वारा की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने कहा कि रायगढ़ जिला पड़ोसी ओडिसा राज्य से बड़ी सीमा साझा करता है। जिसमें अलग-अलग एन्ट्री प्वाईंट चिन्हित किए गए है, जहां पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है। इन इलाकों से अवैध रूप से शराब के साथ अन्य सामग्री व धन के परिवहन की संभावना होती है, जिस पर कार्यवाही किया जाना जरूरी है। उन्होंने सभी विभागों को अपना सूचना तंत्र विकसित करने तथा समकक्ष अधिकारियों के मध्य बेहतर तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेंगालपाली, हमीरपुर जैसे प्वाईंट से लगातार आवाजाही होती रहती है, जिसको लेकर यहां जांच के लिए विशेष व्यवस्था विभागों द्वारा की जाए। उन्होंने कहा कि जहां पुलिस के सहयोग की आवश्यकता है वहां विभाग तत्काल सहायता ले, जिससे किसी भी प्रकार के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्यवाही की जा सके।
पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ श्री आशुतोष सिंह ने इस मौके पर कहा कि महुआ शराब के प्रकरणों पर रूप से कार्यवाही करने तथा आबकारी विभाग को ऐहतियातन पकड़ी गयी ऐसे शराब का केमिकल टेस्ट करवाने के लिए कहा। साथ ही ऐसे प्रकरणों में पकड़े गए लोगों का पुलिस से रिकॉर्ड लेकर आगे की कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिससे इन मामलों में कड़ी कार्यवाही का आधार तैयार हो सके। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों के निगरानी करने तथा बाहर से आने वाली गाडिय़ों तथा गोडाउन आदि की विशेष रूप से जांच करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋतु हेमनानी, जिला परिवहन अधिकारी श्री दुष्यंत रायस्त, सीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय, एसडीएम श्री गगन शर्मा, सहायक आयुक्त आबकारी श्री रामकृष्ण मिश्रा, जिला खनिज अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह, श्री राजेश डेनियल सहित पुलिस, जीएसटी, आबकारी व खनिज विभाग के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 29, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article मंत्री उमेश पटेल ने हरदिहा मरार पटेल समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
Next Article गुम मोबाइल लौटाकर रायगढ़ पुलिस ने दिया मोबाइल धारकों को रक्षाबंधन का उपहार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?