Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: राज्य में फूड ग्रेड महुआ फूल के संग्रहण में मनेन्द्रगढ़ वनमंडल रहा प्रथम
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260217 WA0008
धरमजयगढ़ में चोरी का साया गहराया,बीती रात कई घरों के टूटे ताले, चोर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर; डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया
Screenshot 2026 02 17 10 32 24 47 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
मदनपुर सहित दर्जनों गांवों में गहराया जल संकट, बांगो नहर में शीघ्र पानी छोड़ने की मांग
CHHATTISGARH खरसिया
Screenshot 2026 02 14 20 13 01 21 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
सेंद्रीपाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » राज्य में फूड ग्रेड महुआ फूल के संग्रहण में मनेन्द्रगढ़ वनमंडल रहा प्रथम

राज्य में फूड ग्रेड महुआ फूल के संग्रहण में मनेन्द्रगढ़ वनमंडल रहा प्रथम

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh August 26, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20230826 WA0043

रायपुर, 26 अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़ में संग्रहित फूड ग्रेड महुआ फूल को राज्य लघुवनोंपज संघ द्वारा विदेश में विपणन करने की महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से महुआ फूल से अतिरिक्त लाभ मिलता है। उल्लेखनीय है कि राज्य में वर्ष 2023-24 में संग्रहित 694.94 क्विंटल फूड ग्रेड महुआ फूल में से 503.65 क्विंटल फूड ग्रेड महुआ फूल का संग्रहण केवल मनेन्द्रगढ़ वनमंडल द्वारा किया गया है। इस तरह वनमंडल मनेन्द्रगढ़ फूड ग्रेड महुआ फूल संग्रहण कार्य में छत्तीसगढ़ में इस वर्ष प्रथम रैंक पर रहा।

छत्तीसगढ़ में महुआ फूल की अपनी गुणवत्ता और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही नई तकनीक आदि की सुविधा से इसकी महक अब देश-विदेश तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में वनवासियों को लघुवनोंपजों के संग्रहण से लेकर प्रसंस्करण आदि कार्यो से संग्राहकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने निरंतर प्रयास हो रहे है। इसी कड़ी में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि फूड ग्रेड महुआ फूल का संग्रहण संग्राहकों के लिए बहुत फलदायी साबित हो रहा है।

वनमंडलाधिकारी मनेन्द्रगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला यूनियन मनेन्द्रगढ़ की प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति भौंता, बेलबहरा, घुटरा, कछौड़, केल्हारी, बेलगांव, जुनंवा एवं माड़ीसरई के अंतर्गत फूड ग्रेड महुआ फूल (कच्चा महुआ) का नेट के माध्यम से संग्रहण कराया गया । संग्राहकों से 10.00 रु. प्रति किलोग्राम की दर से 503.65 क्विंटल कच्चा महुआ फूल संग्रहित किया गया है। संग्रहण उपरांत महुआ फूल सोलर ड्रायर के माध्यम से सुखाया गया । महुआ फूल के संग्रहण पारिश्रमिक के रूप में संग्राहकों को 5 लाख 3 हजार 650 रूपए का भुगतान किया गया। सोलर ड्रायर में सुखाकर प्रसंस्करण के उपरांत कुल 99.60 क्विंटल (ए ग्रेड- 78.30 क्विंटल एवं बी ग्रेड-21.30 क्विंटल) फूड ग्रेड महुआ फूल प्राप्त हुआ । उक्त कच्चा महुआ फूल का प्रसंस्करण कार्य वन धन विकास केन्द्र जनकपुर एवं कठौतिया अंतर्गत स्व-सहायता समूह के 20-20 महिलाओं सदस्यों द्वारा संपन्न किया गया है। समूह की महिलाओं को माह अप्रैल से मई 2023 के मध्य 60 दिवस का रोजगार प्रदाय किया गया। महिलाओं को प्रतिदिन 200 रूपये की दर से पारिश्रमिक भुगतान किया गया है। प्रसंस्करण उपरांत प्राप्त महुआ फूल ए एवं बी ग्रेड का बोरा भर्ती उपरांत एक्वाफुड एंड फोल्ड स्टोरेज, बिलासपुर बायपास, रिंग रोड नंबर 03 विधानसभा रोड गिरौद रायपुर में सुरक्षित भंडारण कराया गया है ।

इस संबंध में प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री अनिल राय ने बताया कि फूड ग्रेड महुआ फूल को सुखाने से 5 किलोग्राम महुआ फूल से 1 किलोग्राम सूखा महुआ फूल प्राप्त होता है। इस प्रकार सुखा महुआ का खरीदी दर 50 रूपए प्रति किलोग्राम प्राप्त हुआ जबकि बाजार में सूखा महुआ फूल की खरीदी दर 30 से 35 रूपए प्रति किलोग्राम था। इस तरह फूड ग्रेड महुआ फूल संग्रहण से हितग्राहियों को अतिरिक्त लाभ प्राप्त हुआ। साथ ही महुआ पेड़ों के नीचे नेट बांधकर महुआ फूल संग्रहण करने पर तेज गर्मी के मौसम मे एक-एक महुआ फूल एकत्र करने के मेहनत से संग्राहक बच गये। महुआ फूल का संग्रहण आसान हो गया। महुआ फूल को बेचने हेतु बाजार ले जाने की आवश्यकता नही पड़ी। वित्तीय वर्ष 2023-24 मे 123 महुआ हितग्राहियों के द्वारा 213 महुआ वृक्षों के नीचे नेट बांधकर फूड ग्रेड महुआ एकत्र किया गया।

- Advertisement -
Ad image

फूड ग्रेड महुआ फूल के संग्रहण कार्य को ग्रामीणों द्वारा बहुत पसन्द किया जा रहा है और आगामी वर्षों में अधिक संख्या में हितग्राही नेट के माध्यम से फूड ग्रेड महुआ फूल संग्रहण करने के लिए तैयार हुए है। हितग्राही इस कार्य के लिए काफी उत्साहित है। फूड ग्रेड महुआ संग्रहण के दौरान पेड़ों में नेट बांधने, संग्रहण, परिवहन, ड्रायर में सुखाने, बोरा भर्ती एवं जीरा निकालने के कार्य से स्व-सहायता समूहों को अतिरिक्त रोजगार प्राप्त हुआ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20230826 WA0042 सिंगल यूज प्लास्टिक पर 3 लाख 5 हजार जुर्माना,हर रोज की जा रही है कार्रवाई
Next Article IMG 20230826 WA0044 जिला स्तरीय प्रतियोगिता से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के चौथे चरण की शुरूआत

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260217 WA0008
धरमजयगढ़ में चोरी का साया गहराया,बीती रात कई घरों के टूटे ताले, चोर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर; डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026
Screenshot 2026 02 17 10 32 24 47 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
मदनपुर सहित दर्जनों गांवों में गहराया जल संकट, बांगो नहर में शीघ्र पानी छोड़ने की मांग
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026
Screenshot 2026 02 14 20 13 01 21 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
सेंद्रीपाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया February 14, 2026

Popular Post

IMG 20260217 WA0008
धरमजयगढ़ में चोरी का साया गहराया,बीती रात कई घरों के टूटे ताले, चोर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर; डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?