सक्ती, 25 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में आज अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम की अध्यक्षता में विभिन्न राजस्व और निर्वाचन कार्यो के बेहतर संचालन के लिये जिले के सभी राजस्व निरीक्षक और पटवारीयों का जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से खरीफ गिरदावरी वर्ष 2023 की प्रगतिरत स्थिति , वार्षिक कृषि सांख्यिकीय सारणी तथा ऋतु एवं फसल प्रतिवेदन (जिंसवार) की आनलाइन प्रविष्टि , नक्शा बटांकन , नगरीय क्षेत्रों में अतिक्रमित शासकीय भूमि का व्यवस्थापन , शहरी आबादी पट्टा वितरण एवं ग्रामीण आबादी पट्टा वितरण योजना की जानकारी, रूट चार्ट, नजरी नक्शा, सेक्टर नक्शा, खसरा, बी-1 वितरण, स्वामित्व योजना अंतर्गत एस ओ आई से प्राप्त मैप सत्यापन का कार्य सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी । इसके साथ ही बैठक में उपस्थित राजस्व अमलों को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये किये जाने वाले सभी महत्वपूर्ण कार्यो के बारें मे जानकारी देते हुये आवश्यक निर्देश दिये गये। समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन कार्यालय में कार्यरत श्री श्रवण गबेल सहित सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी सहित जिले के सभी राजस्व निरीक्षक और पटवारी उपस्थित थें।
विभिन्न राजस्व कार्यो के बेहतर संचालन के लिये राजस्व निरीक्षक और पटवारीयों का लिया गया समीक्षा बैठक
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
