रायगढ़ :- आगमी विधानसभा चुनाव 2023 महज कुछ ही माह में होना है। जहा भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी महेश साहू की जनसंपर्क दौरा डोर टू डोर प्रारंभ हो गया है। वही आज ग्राम कुरमा पाली के ग्रामवासियों ने महेश का कर्मा पार्टी और आरती फूलमाला फटाका के साथ ऐतिहासिक रूप से स्वागत किया।
महेश साहू ने कुरमापाली के एक एक घर जाकर बड़े बुजुर्गो माता बहनों से आशीर्वाद लिया।जिस घर के पास महेश साहू आशीर्वाद लेने पहुंचते वही घर के द्वार में माता बहनों के द्वारा आरती , कमल फूल का रंगोली और फूलो के गुच्छों से स्वागत किया जाता। जहा खुशी से माता बहने झूम उठते और जुबा में आ ही जाता की हमे एक सच्चे और ईमान दार सेवक मिला है। महेश साहू जैसा ही कार्यक्रम स्थल पहुंचा की सर्व प्रथम जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना किए और आशीर्वाद लिए। तत्पश्चात भक्त कर्मा माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलित किए ।
- Advertisement -
भाजपा प्रत्याशी महेश साहू ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी विशिष्ट अतिथियों को फूलो की माला से स्वागत किया । उसके बाद ही बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे ।भाजपा प्रत्याशी महेश साहू को कार्यकर्ताओ और ग्रामवासियों के द्वारा फूलो की माला से स्वागत किया। महेश साहू ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा की बड़ी सौभाग्य है की आज ग्राम कुरमा पाली में मुझे आप लोगो ने मुझे अपना बेटा समझकर आशीर्वाद प्रदान किए है। साहू ने कहा की मैं ग्राम कुरमापाली के सभी बुजुर्ग माता बहनों का चरण छूकर प्रणाम करता हूं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा की भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री आज हमारे देश के अंतिम पंक्ति के लोगो के लिए और देश के लिए अनेकों जनहित योजना प्रारंभ किए है। आज देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी देश वासियों के साथ मिलकर के आगे बढ़ रहे है। देश आज जिसके पास रहने के लिए मकान नही था। आज भारतीय जनता पार्टी के केंद्र की सरकार रहने के लिए आवास निर्माण करवा रही है। लेकिन वही कांग्रेस सरकार को आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ़ मोदी जी गरीबों के लिए छत्तीसगढ़ को आवास दे रहे है।
वही दूसरी ओर भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार गरीबों के आवासों को छीनने का काम कर रही है।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कमल फूल छाप के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्व कांक्षी कार्य को बताया की जब देश में कोरोना महामारी का संक्रमण फैला हुआ था उस वक्त मोदी ने देश के सभी एक एक व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन लगवाया था जब की वही राज्य की कांग्रेस सरकार लोगो अनेकों प्रकार से वैक्सीन के बारे में दिगभ्रमित करते थे। साहू ने कहा की कांग्रेस सरकार जहा 2018 के चुनाव में गंगाजल छूकर छत्तीसगढ़ में शराब मंदी की बात किया था लेकिन आज घर घर शराब को पहुंचाने का काम कर रही ।आप मुझे एक बार जरूर आशीर्वाद दीजिए और मुझे भाजपा के कमल फूल में जरूर वोट दे। इसके साथ साथ राज्य में हमे भारतीय जनता पार्टी के सरकार भी बनाना है। उक्त जनसंपर्क कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत राज सिंह ,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश पटेल, भाजपा नेता गौरी शंकर पटेल, भाजपा नेता, सनत नायक, हेमंत त्रिपाठी, भाजपा नेता डिग्री लाल साहू, सुखदेव भाजपा की जनसंपर्क कार्यक्रम में सैकड़ो लोगो की उपस्थिति रही।उक्त कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता लोचन पटेल द्वारा किया।
भाजपा कार्यकर्ता और ग्राम वासियों में महेश साहू को विधायक का भाजपा प्रत्याशी के रूप में पाकर सभी के चेहरों में खुशी की लहर दौड़ रही है।