Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: शासन की योजनाओं से अनुसूचित जाति वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें – के. पी. खाण्डे
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260409133053
जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन गांवों तक पहुंचा, एक ही मंच पर मिली कई सेवाएं
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260408 WA0014
साइबर जागरूकता की अलख: ‘ख़ौफ़’ का संदेश, AK सिनेमा में विशेष प्रदर्शन
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260408 WA0013
कसेर समाज का दो दिवसीय महासभा का हुआ आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260408 215742
पेड़ में रस्सी में झूलती मिली युवक युवती कि लाश , लोगों कि भीड़
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260408 WA0010
अज्ञात वाहन के टक्कर से बाईक सवार कि मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » शासन की योजनाओं से अनुसूचित जाति वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें – के. पी. खाण्डे

शासन की योजनाओं से अनुसूचित जाति वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें – के. पी. खाण्डे

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 24, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20230824 WA0033

मुंगेली 24 अगस्त 2023// छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री के. पी. खाण्डे ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर अनुसूचित जाति वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को पात्रतानुसार लाभ दिलाएं। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चहिए। आयोग के अध्यक्ष श्री खांडे ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग एक संवैधानिक संस्था है। अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा के साथ ही इस वर्ग के साथ होने वाले अन्याय पर अंकुश लगाना और पीड़ितों को न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिकताओं में है। आयोग विशेष न्यायालय के रूप में कार्य करती है और आयोग की अनुशंसा को मानने की बाध्यता है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ कार्यालयों में भेदभावपूर्वक व्यवहार नहीं होना चाहिए। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री खाण्डे ने विभागवार शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों की संख्या और पुलिस विभाग द्वारा अजा वर्ग के प्रताड़ना से संबंधित दर्ज प्रकरण और पीड़ितों को नियमानुसार मुआवजा राशि का वितरण आदि की जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को आपसी समन्वय स्थापित कर अनुसूचित जाति वर्ग के पीड़ितो को समय पर न्याय दिलाने की बात कही।
डिप्टी कलेक्टर एवं आदिवासी विकास विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त श्री अजय शतरंज ने बताया कि जिले में अनुसूचित जाति प्री एवं पोस्ट मेट्रिक के 20 छात्रावास संचालित है। वर्ष 2022-23 में पोस्ट मेट्रिक में अनुसूचित जाति वर्ग के 2801 छात्रों और राज्य से बाहर अध्ययनरत 09 छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधियानियम अंतर्गत जिले में 64801 अजा राशन कार्ड है। अनुसूचित जाति के 6722 लोगों को वृद्धा पेंशन, 1292 को विधवा पेंशन, 368 को निशक्तजन पेंशन, 4305 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 2115 को सुखद सहारा पेंशन तथा 6123 लोगों को मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। अंत्योदय स्वरोजगार योजना अंतर्गत 379 प्रकरण स्वीकृत किए गए है। इसी तरह अन्य विभागों से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। बैठक के समापन में अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आयोग के सचिव बी.एल बंजारे, श्री डी. एस. पात्रे, श्री चेतन चंदेल, आर के पाटले, राजीव युवा मितान क्लब मुंगेली के अध्यक्ष श्री दुर्गा बघेल और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20230824 WA0029 राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिशा 2023 कार्यक्रम संपन्न
Next Article IMG 20230824 WA0034 स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों को मिल रहा हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर का प्रशिक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260409133053
जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन गांवों तक पहुंचा, एक ही मंच पर मिली कई सेवाएं
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया April 9, 2026
IMG 20260408 WA0014
साइबर जागरूकता की अलख: ‘ख़ौफ़’ का संदेश, AK सिनेमा में विशेष प्रदर्शन
CHHATTISGARH RAIGARH April 8, 2026
IMG 20260408 WA0013
कसेर समाज का दो दिवसीय महासभा का हुआ आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया April 8, 2026
IMG 20260408 215742
पेड़ में रस्सी में झूलती मिली युवक युवती कि लाश , लोगों कि भीड़
CHHATTISGARH RAIGARH April 8, 2026
IMG 20260408 WA0010
अज्ञात वाहन के टक्कर से बाईक सवार कि मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा April 8, 2026

Popular Post

IMG20260409133053
जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन गांवों तक पहुंचा, एक ही मंच पर मिली कई सेवाएं
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?