Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिले में मोबाईल वेटनरी यूनिट सेवा शुरू, लाखों पशुपालक होंगे लाभान्वित
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जिले में मोबाईल वेटनरी यूनिट सेवा शुरू, लाखों पशुपालक होंगे लाभान्वित

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 23, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

बिलासपुर, 23 अगस्त 2023/राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुओं और गौवंश की सेहत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पशुओं के घर पहुंच उपचार के लिए गौवंश मोबाईल चिकित्सा यूनिट शुरू की गई है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले के मस्तूरी, एवं बिल्हा विकासखण्ड मे मोबाईल वेटनरी यूनिट की सेवा शुरू करने के बाद आज विकासखण्ड तखतपुर और कोटा मे भी मोबाईल वेटनरी यूनिट की सेवा प्रारंभ हो गई है।

मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पोड़ी, धनिया एवं बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम मंगला और कनेरी में पहुंच कर इस यूनिट से गौवंशीय पशुओं का इलाज किया गया और गौठान में मोबाईल यूनिट के माध्यम से पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण का शुभारंभ किया गया। जिले में कोई भी पशुपालक अपने पशुओं के बीमार होने पर इस मोबाईल वेटनरी यूनिट के माध्यम से बीमार पशुओं के इलाज करवा सकेंगे। मोबाईल वेटनरी यूनिट में पशुओं के चिकित्सक के साथ सहयोगी अमला भी मौजूद रहेंगे। हर विकासखण्ड के लिए एक मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई आबंटित की गई है, जिसका संचालन रोस्टर के आधार पर विकासखण्ड के हर गांव और गौठान तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा। मोबाईल यूनिट सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक संचालित की जाएगी, जिसका लाभ कोई भी ग्रामीण कृषक एवं पशुपालक ले सकता है। इसके साथ ही जरूरत होने पर मोबाईल वेटनरी यूनिट वाहन के द्वारा दवाईयों और वैक्सीन आदि भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही मोबाइल वेटनरी मे पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान की भी व्यवस्था रहेगी।

पशु विभाग के संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. जीएसएस तंवर ने बताया कि जिले के चारों विकासखण्डों में विकासखण्ड नोडल अधिकारी एवं जिला स्तर पर भी जिला मोबाईल यूनिट नोडल अधिकारी नामांकित किये गये हैं। जिले के रोस्टर के अनुसार जिले में लगने वाले हाट बाजार को ध्यान मे रख कर बनाया गया है, जिसमें पूर्व से मुनादी कर वाहन में लगे टीवी के द्वारा सरल भाषा में योजनाओं की चलचित्र से योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। साथ ही वाहन में उपलब्ध प्रयोगशाला से बीमार पशुओं के रक्त एवं गोबर नमूने जांच कर तत्काल ईलाज की व्यवस्था है।

मोबाईल वेटनरी यूनिट के संचालन के लिए राज्य स्तर पर कॉल सेंटर भी स्थापित किया गया है। जिसका टोल फ्री नंम्बर 1962 है। जिस पर कॉल करके पशुपालक अपना पता और लोकेशन बता कर बीमार पशुओं के इलाज के लिए इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक यह कॉल सेंटर संचालित रहेगा। इस कॉल सेंटर से पशुपालकों को पशुधन विकास और पशु स्वास्थ्य संबधी गतिविधियों की जानकारी भी दी जाएगी। मोबाईल वेटनरी यूनिट मे जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे राज्य स्तर पर मोबाईल यूनिट का ऑनलाईन रियल टाईम लोकशन भी प्राप्त किया जा सकता है। निश्चित ही पशु सेवा और उन्हें पहुंचाई जाने वाली सेवाओं के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 23, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर नरेन्द्र दुग्गा की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न
Next Article कलेक्टर ने करही स्कूल में विद्यार्थियों के साथ देखा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya October 13, 2026
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti October 13, 2026
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026

Popular Post

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?