रायगढ़। निदेशक, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली श्रीमती रंजिता रश्मि 22 से 24 अगस्त तक तीन दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर रहेंगी। वे यहां जलशक्ति कार्यक्रम के तहत कैच द रैन-2023 अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार निदेशक श्रीमती रंजीता रश्मि 22 अगस्त को शाम 4 बजे नगर निगम एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक लेंगी तथा गणेश तालाब एवं केलो डेम का निरीक्षण करेंगी। निदेशक श्रीमती रंजीता रश्मि 23 अगस्त को विकासखण्ड तमनार के रीपा गौठान एवं हितग्राही मूलक गतिविधियों का निरीक्षण करेंगी। साथ ही जिंदल उद्योग द्वारा वृक्षारोपण कार्य, आमापाली में जल जीवन मिशन कार्य, ग्राम पंचायत देवगढ़ में कुंआ निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत महुआपाली में वृक्षारोपण कार्य एवं नदीतट का निरीक्षण करेंगी। इसी के साथ ही विकासखण्ड घरघोड़ा के ग्राम पंचायत बैहामुड़ा में रीपा गौठान रैन हार्वेस्टिंग एवं हितग्राही मूलक कार्य, भालूमार एवं बगचबा में जल जीवन कार्यो, ग्राम पंचायत जिवरी में जल जीवन मिशन के कार्यो, राबो डेम/बैहामुड़ा बैराज एवं बनखेता बैराज का निरीक्षण करेंगी। निदेशक श्रीमती रंजीता रश्मि तृतीय दिवस 24 अगस्त को विकासखण्ड खरसिया के ग्राम पंचायत गुरदा में अमृत सरोवर निर्माण, ग्राम पंचायत पामगढ़ में कुंआ निर्माण तथा ग्राम पंचायत बाम्हनपाली में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण करेंगी।
निदेशक, गृह मंत्रालय श्रीमती रंजीता रश्मि 22 अगस्त से रहेंगी जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
