Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 22, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़।कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टर कक्ष में आयोजित जन चौपाल में जन सामान्य की समस्याओं को मौके पर सुनते हुए प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राशन, पेंशन, सहायक उपकरण सहित राजस्व तथा भू-अर्जन के प्रकरणों पर प्राथमिकता से कार्यवाही के निर्देेश दिए।
ग्राम-साजापाली के ग्रामीण राशन प्राप्त नहीं होने के संबंध में शिकायत आवेदन लेकर जनचौपाल में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक द्वारा राशन सामग्री वितरण में बहुत ज्यादा अनियमितता बरती जा रही है। राशन लेने जाने पर संचालक का एकमात्र कहना है कि अभी राशन नहीं आया है जब आयेगा तो मिलेगा। ऐसे करते-करते तीन से चार माह बीत गया। प्रतिमाह राशन नहीं मिलने के कारण हम सभी को जीवन-यापन में बहुत कठिनाईयां हो रही है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने उक्त आवेदन पर खाद्य अधिकारी को तत्काल जांच कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
मौहापाली निवासी श्री बाबूलाल अधिग्रहित भूमि मुआवजा के संंबंध में आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि एसईसीएल छाल क्षेत्र द्वारा उनकी भूमि को अधिग्रहित किया गया है। जिसका मुआवजा आज पर्यन्त तक अप्राप्त है। उन्होंने मुआवजा राशि भुगतान के संंबंध में निवेदन किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने आवेदन पर आवश्यक कार्यवाही हेतु अपर कलेक्टर को निर्देशित किया। बिना मान्यता कम्प्यूटर सेंटर संचालित किए जाने के संबंध में जांच हेतु लैलूंगा पोटे बिरनी निवासी जदुमनी गुप्ता आवेदन लेकर आये थे। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि लैलूंगा में हाईटेक कम्प्यूटर एजुकेशन के संचालक कमलेश नायक द्वारा बिना मान्यता प्राप्त कम्प्यूटर एजुकेशन सेंटर का संचालन किया जा रहा है। उनके द्वारा मान्यता के संबंध में बिना जानकारी दिए बच्चों को कम्प्यूटर से संबंधित विश्व विद्यालयीन कोर्स में प्रवेश दिलाया जा रहा है, जो कि अनुचित है एवं बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने एसडीएम लैलूंगा को उक्त कम्प्यूटर एजुकेशन सेंटर की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विकासखण्ड पुसौर के ग्राम-भांडनपाली निवासी जरबन गुप्ता विकलांग पेंशन की मांग हेतु आवेदन लेकर जनचौपाल में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे जन्म से दृष्टिबाधित है और उनका शत-प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बना हुआ है। दिव्यांगता के कारण वे किसी भी कार्य को करने में असमर्थ है एवं आय का कोई भी साधन न होने के कारण जीवन-यापन में कठिनाई हो रही है। इसी तरह रायगढ़ के सहदेवपाली निवासी सुमित्रा बाई महंत ट्रायसायकिल की मांग हेतु जनचौपाल में आयी थी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने समाज कल्याण विभाग को उक्त दोनों आवेदनों पर उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। डीपापारा रायगढ़ निवासी श्री मनु सिंह, पुनर्वास नीति के तहत बकाया मुआवजा राशि भुगतान के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कलेक्टर सिन्हा को बताया कि नहर निर्माण हेतु उनकी भूमि का अधिग्रहण किया गया था। जिसके पश्चात उन्हें मुआवजा राशि प्रदान की गई थी किंतु शेष राशि आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हो पायी है। शेष मुआवजा राशि नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने कलेक्टर सिन्हा से मुआवजे की शेष राशि अति शीघ्र दिलाए जाने हेतु निवेदन किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने एसडीएम रायगढ़ को आवेदन पर प्राथमिकता के साथ कार्यवही के निर्देश दिए।
जनचौपाल में पेंशन, राशन, राजस्व, चिकित्सा, पेयजल, भू-अर्जन, विद्युत, शिक्षा, वनअधिकार पत्र, पेंशन, श्रम, राशन आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। आज आयोजित जन चौपाल में कुल 89 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को प्राथमिकता से आवेदन का निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चंद्रा एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 22, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सशक्त लोकतंत्र में प्रत्येक की भागीदारी जरूरी – कलेक्टर
Next Article निदेशक, गृह मंत्रालय श्रीमती रंजीता रश्मि 22 अगस्त से रहेंगी जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026

Popular Post

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?