Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतदान का महत्व समझने से होगी शत्-प्रतिशत वोटिंग: कलेक्टर डॉ भुरे
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260512 WA0007
रायगढ़ में इस्कॉन के प्रचार-प्रसार हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260512 221105
डैम किनारे निर्वस्त्र अवस्था में मिली अज्ञात युवती की लाश, गले-पर चाकू के निशान, चेहरे को पत्थर से
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260512 WA0001
सुशासन त्योहार में दिखी सादगी की मिसाल, ग्रामीणों संग कतार में लगे अधिकारी
CHHATTISGARH घरघोड़ा
21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 14 मई से
CHHATTISGARH sakti
पीईटी प्रवेश परीक्षा 14 मई को, जिले में बनाए गए 2 परीक्षा केन्द्र, 507 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा शामिल परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मतदान का महत्व समझने से होगी शत्-प्रतिशत वोटिंग: कलेक्टर डॉ भुरे

मतदान का महत्व समझने से होगी शत्-प्रतिशत वोटिंग: कलेक्टर डॉ भुरे

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 20, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20230820 WA0007

रायपुर। कलेक्टर और ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे की अध्यक्षता में आज रायपुर ज़िले की स्वीप समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभागार में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान रायपुर ज़िले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और सभी मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक करने पर चर्चा हुई । बैठक में कलेक्टर ने सभी वर्ग के मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित करने विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। डॉ भुरे ने इस अभियान के दौरान केवल मतदान के तरीक़े ही नहीं बल्कि मतदान का महत्व, मतदान केंद्रों पर सुविधायें, ईवीएम मशीनों का प्रदर्शन कर लोगो को विस्तार से जानकारी देने के निर्देश दिये। अब आगामी विधानसभा निर्वाचन पर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को उनके वोट का महत्व समझाने और सरल तरीक़े से वोट देने की जानकारी देने से ही ज़िले में मतदान बढ़ेगा। उन्होंने पिछले निर्वाचन में कम मतदान वाले एरिया की पहचान कर वहाँ गहन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का काम निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के भी निर्देश दिये ताकि मतदाताओं को समय पर जानकारी मिल सकें और मतदाता वोट डालने के लिए मानसिक रूप से ख़ुद को पहले से ही तैयार कर सकें। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, स्वीप के नोडल अधिकारी और ज़िला पंचायत सी ई ओ श्री अविनाश मिश्रा सहित सभी रिटर्निग ऑफ़िसर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने अधिक से अधिक युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने और स्कूल-कालेजों, सार्वजनिक स्थलों पर मतदाता प्रेरक कार्यक्रमों के आयोजन के भी निर्देश दिए। डॉ भुरे ने सभी मतदाता वर्गों जैसे महिला, पुरुष, ट्रांसजेंडर, युवाओं, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों- बुजुर्गों, नव विवाहित बहुओं , कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों से लेकर पत्रकारों और सरकारी सेवारत लोगों के लिए अलग अलग प्रेरक कार्यक्रम करने पर जोर दिया। डॉ भुरे ने इन कार्यक्रमों में नवाचार को भी शामिल करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले लोगों- संस्थाओं को पुरस्कृत करने को भी कहा।

बैठक में मतदाताओं का जागरूक करने के लिए स्कूल-कॉलेजों में मतदान के महत्व को समझाने हेतु रंगोली, नारा लेखन, वाद-विवाद, निबंध, प्रमुख चौराहे, बस स्टैंड पर पोस्टर, होर्डिंग, नाटक, मानव श्रृंखला का निर्माण, सेल्फी जोन का निर्माण, स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा स्लोगन जैसे अन्य आवश्यक कार्यक्रम का आयोजन कर मतदान के महत्व की बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए गए। प्रेरक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को मतदान की विभिन्न प्रारूप, मतदान करने की सही उम्र एवं योग्यता एवं मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में युवा वर्ग की सहभागिता के संबंध में विस्तार से बताने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20230820 WA0006 विभाग द्वारा संचालित समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमो एवं योजनाओं के सफल संचालन सहित बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश
Next Article IMG 20230820 WA0008 आंगनबाड़ी केंद्रों में अगले माह की पहली तारीख़ से वजन त्यौहार शुरू,तक़रीबन 90 हज़ार बच्चों का वजन लेकर पोषण स्तर का मापन किया जाएगा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260512 WA0007
रायगढ़ में इस्कॉन के प्रचार-प्रसार हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
CHHATTISGARH RAIGARH May 12, 2026
IMG 20260512 221105
डैम किनारे निर्वस्त्र अवस्था में मिली अज्ञात युवती की लाश, गले-पर चाकू के निशान, चेहरे को पत्थर से
CHHATTISGARH RAIGARH May 12, 2026
IMG 20260512 WA0001
सुशासन त्योहार में दिखी सादगी की मिसाल, ग्रामीणों संग कतार में लगे अधिकारी
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 12, 2026
21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 14 मई से
CHHATTISGARH sakti May 12, 2026
पीईटी प्रवेश परीक्षा 14 मई को, जिले में बनाए गए 2 परीक्षा केन्द्र, 507 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा शामिल परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी
CHHATTISGARH RAIGARH May 12, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?