Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: डीआईजी रामगोपाल गर्ग ने रायगढ़ रेंज के पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करने के दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

डीआईजी रामगोपाल गर्ग ने रायगढ़ रेंज के पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करने के दिए निर्देश

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 11, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़। आज दिनांक 11.08.2023 को रायगढ़ रेंज के डीआईजी श्री राम गोपाल गर्ग द्वारा जिला रायगढ़, जशपुर और सक्ती के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त वर्चुअल बैठक लिया गया । बैठक में जिलों के पुलिस अधीक्षक समेत राजपत्रित अधिकारीगण और थाना, चौकी प्रभारी, आर.आई. उपस्थित थे ।

बैठक में डीआईजी रायगढ़ ने अधिकारियों को आगामी विधानसभा को लेकर जिलों में व्हीआईपी और व्हीव्हीआईपी के आगमन को लेकर उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक ना हो, इस संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये । साथ ही शांति पूर्वक चुनाव कराने हेतु मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था की प्लानिंग करने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समस्त आवश्यक कदम उठाने हेतु कहा।
वर्चुअल बैठक में उनके द्वारा जिलों के भ्रमण दौरान पायी गई खामियों को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किए और आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया गया है । उन्होंने थाना आये फरियादी या आगंतुकों से शालीनता पूर्वक उनकी बातें सुनने और उनके शिकायत/रिपोर्ट पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने को कहा गया । उन्होंने बताया कि अक्सर चोरी, नकबजनी की वारदातों में एफआईआर लेने में ढिलाई बरती जाती है जो ठीक नहीं है, उन्होंने चोरी, नकबजनी की घटनाओं की तस्दीकी उपरांत तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट जाने का निर्देश दिया गया । बैठक में पिछले 2 सालों में लगातार अपराधों में संलिप्त आरोपियों की लिस्टिंग कर अधिक से अधिक निगरानी, गुंडा बदमाश खोले जाने के निर्देश दिये । वहीं फरार वारंटियों की कैटेगरी वाइज डिवाइड कर उनकी धरपकड़ में तेजी लाने के निर्देश के साथ ही साइबर फ्रॉड के मामलों में ज्यादातर मामले बैंकिंग फ्रॉड की शिकायतों की होना बताकर और ऐसी शिकायतों को नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल में अनिवार्य रूप से अपलोड करने के साथ पीड़ित के रुपए वापस दिलाए जाने की हर संभव प्रयास कर सभी प्रकिया का पालन करने कहा गया । उन्होंने तीनों जिलों में साइबर जागरूकता के लिए चलाए जा रहे “साइबर प्रहरी” की समीक्षा कर बीट आरक्षकों को बीट के अधिक से अधिक व्यक्तियों को उनकी सहमति से “साइबर प्रहरी” व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड करने तथा साइबर फ्रॉड संबधित वीडियो क्लिप इत्यादि के माध्यम से जागरूक करने कहा गया । बैठक में पुलिस अधीक्षकों को जिलों में विजिबल पुलिसिंग के तहत भीड़-भाड़ वाले स्थान पर पुलिस की उपस्थित तथा रात्रि गस्त दौरान अधिक से अधिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी को हो ऐसी व्यवस्था बनाने को कहा गया । उन्होंने थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, नशे के प्रकरणों या किसी अन्य अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए।

वर्चुअल बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार, श्री एम.आर. आहिरे, पुलिस अधीक्षक सक्ती तथा जिलों के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना, चौकी प्रभारी सम्मिलित हुये ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 11, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article वोटर सहभागिता बढ़ाने मतदान केंद्र वॉर ऑडिट कर बनाए कार्ययोजना- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
Next Article कलेक्टर ने पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?