मुंगेली। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में सिजेरियन प्रसव की शुरूआत हो गई है। कलेक्टर श्री राहुल देव ने सोमवार को मेटरनिटी आपरेशन थियेटर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. देवेन्द्र पैकरा ने बताया कि पहले सिजेरियन प्रसव जिला अस्पताल के आपरेशन थियेटर में किया जाता था, लेकिन गर्भवती महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में 07 अगस्त से सिजेरियन प्रसव की शुरूआत हो गई है। इस दौरान एक सिजेरियन प्रसव भी किया गया, जिसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. एम. के. राय सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।
100 बिस्तर मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में सिजेरियन प्रसव की हुई शुरूआत
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
